City News Uttar Pradesh
संदिग्ध परिस्थितियों नाले में पड़ा मिला युवक का शव, इंदिरा नगर मुहल्ले के पास का मामला
उत्तर प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों नाले में पड़ा मिला युवक का शव, इंदिरा नगर मुहल्ले के पास का मामला

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रविवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में पड़ा पाया गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के मुताबिक शहर के जवाहर नगर मुहल्ला निवासी अजय (30) पुत्र जयराम यादव का शव इंदिरा नगर के पास स्थित नाले में औंधे मुंह पड़ा हुआ था। उसके दोनो पैर बाइक में फंसे थे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को नाले से बाहर निकाल लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से मिले मोबाइल पर घरवालों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

संदिग्ध परिस्थितियों नाले में पड़ा मिला युवक का शव, इंदिरा नगर मुहल्ले के पास का मामला
Dead body of a young man found lying in a drain under suspicious circumstances, a case near Indira Nagar locality

मृतक के बड़े भाई जय सिंह का कहना है कि अजय सिविल लाइन डिग्री कालेज स्थित आयावर्त बैंक में संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसकी नाइट ड्यूटी थी। वह किसके साथ आया इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस के जरिए उन्हें पता चला था कि उसका शव नाले में पड़ा पाया गया। नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से पता चलेगा कि अजय के साथ दूसरा व्यक्ति कौन था। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नाले में डूबने का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपेार्ट आ जाने के बाद हकीकत सामने आएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खनन का खेल: वैध के बहाने धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन !

City News Uttar Pradesh

एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने स्वतंत्रता दिवस पर बोले: भाजपा के नेतृत्व में ‘मजबूत’ हो रहा ‘भारत’

City News Uttar Pradesh Desk

आयुर्वेद पर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता : इनाम राशि से नवाजे गये विजयी प्रतिभागी

City News Uttar Pradesh

प्रशासन का बांदा के करतल में चला बुलडोजर, दुकानों और घरों के बाहर हटाया गया अतिक्रमण

Banda- पुलिस की पहल रंग लाई : लड़के के घर वालों को मंजूर नही था रिश्ता ,पुलिस ने प्रेमी युगल की मंदिर मे कराई शादी

City News Uttar Pradesh

प्रसपा का प्रदर्शन : किसानों और महंगाई के मुद्दे पर दिया ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़