28 C
Lucknow
August 29, 2026
City News Uttar Pradesh
विधानसभा चुनाव : प्रत्याशी बनाने में बसपा का प्यार, बाकी "बेदर्दी बालमा" !
उत्तर प्रदेशराजनीति

विधानसभा चुनाव : प्रत्याशी बनाने में बसपा का प्यार, बाकी “बेदर्दी बालमा” !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा ,बड़े राजनीतिक दलों में प्रत्याशी बनाकर सिर्फ बसपा ने ही अपना दुलार दिखाया। बाकी तो “बेदर्दी बालमा” निकले। 1969 के बाद से अब तक हुए विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटों पर बसपा को छोड़कर किसी बड़े दल ने मुस्लिमों पर दांव नहीं लगाया। गैर भाजपा दलों ने भी मुस्लिम चेहरों को टिकट देने से अखियां चुराई । ज्यादातर मुस्लिम प्रत्याशियों ने छोटे दलों के टिकट या फिर निर्दलीय चुनावी समर में उतरकर अपनी किस्मत आजमाई है।

विधानसभा चुनाव : प्रत्याशी बनाने में बसपा का प्यार, बाकी "बेदर्दी बालमा" !
UP Assembly Elections: BSP’s love in making a candidate

सालों में अब तक 31 मुस्लिमों ने विधानसभा चुनाव लड़ा है। इनमें ज्यादातर 13 निर्दलीय के रूप में मुस्लिम प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। इनके अलावा एएसपी ने 5 बार और बसपा, एनसीपी व सीपीआई ने 2-2, आईएनसी ने 3 और अपना दल, आईएनसी (यू), बीएसपी-आर आदि दलों ने एक-एक मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा था।

विधानसभा चुनाव : प्रत्याशी बनाने में बसपा का प्यार, बाकी "बेदर्दी बालमा" !
UP Assembly Elections: BSP’s love in making a candidate

लेकिन जीत मयस्सर 1991 में हुए विधानसभा चुनाव में सिर्फ बसपा को नसीमुद्दीन सिद्दीकी के रूप में मिली थी। निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा रही थी। 1993 में भी बसपा ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर दांव लगाया पर वह भाजपा से हार गए थे। इनके अलावा ज्यादातर मुस्लिम दावेदार तीसरे से 11वें स्थान पर रहे।

विधानसभा चुनाव : प्रत्याशी बनाने में बसपा का प्यार, बाकी "बेदर्दी बालमा" !
UP Assembly Elections: BSP’s love in making a candidate

1969 से अब तक विधान सभा चुनाव लड़े मुस्लिम प्रत्याशियों के ब्योरा पर नजर डालें तों निर्दलीय : अली मेंहदी (1969), नजाकत खां व मिर्जा बाकर खां (1977), खलील अहमद व नसीम अहमद (1989), खलील अहमद व मोहम्मद फारुक (1991), सबदर अली, खालिक व अली हसन (1993), मोहम्मद सईद (2002), मोहम्मद सईद मिर्जा व मोहम्मद वफाती मंसूरी (2007) आदि।
बसपा : नसीमुद्दीन सिद्दीकी (1991 व 1993)
एएसपी : खालिद हसन, अलयार खां व शमीम खां भारतीय (2002), जमील खां (2007), राजा आजाद (2012)
सीपीआई : असदुज्जमां (1969) व मसीहुल हक (1985)
1980 से अब तक अन्य दल व प्रत्याशी : खलील खां (आईएनसी-यू), मोहम्मद शोएब आलम (आईएनसी), वसीम अहमद (अपना दल), जावेद खां व अब्दुल रईस (एनसीपी) आदि शामिल हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति : अखिलेश बोले- जीते तो एक विधायक, पर हारे कई भावी मंत्री, भाजपा का अहंकार और घमंड हुआ चकनाचूर

City News Uttar Pradesh

प्रचार न सख्ती, आदेश के बाद भी बिना हेलमेट कार्यालय पहुंच रहे कर्मचारी

City News Uttar Pradesh

बांदा में शिक्षा व्यवस्था में “कीड़ा” हावी : हेड मास्टर हुये निलंबित

City News Uttar Pradesh

चिंगारी संगठन का चिंतन शिविर : क्षेत्रीय समस्याओं पर हुआ मंथन

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड को सूखे से मिलेगी राहत

City News Uttar Pradesh

दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा : उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़