27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
महोबा में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बाेले, पहले लड़कों की नहीं होती थी शादी, अब घर-घर पहुंच रहा पानी
उत्तर प्रदेशराजनीति

महोबा में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बाेले, पहले लड़कों की नहीं होती थी शादी, अब घर-घर पहुंच रहा पानी

महोबा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि बुंदेलखंड में लड़की वाले शादी करने से पहले पानी के बारे में पूछते थे, यहां पहले लड़कों की शादी नही होती थी। गांवों में युवा गाते थे काले मेघा पानी दे, पानी दे गुरधानी दे..। यहां राजाओं की गाथाएं, स्वाभिमान की कथाएं लिखी गईं लेकिन यहां के युवा रोजगार के लिए पलायन करते थे। अब बुंदेलखंड के हर घर में पानी पहुंच रहा है। वह महोबा के चरखारी में रैली को संबोधित कर रहे थे।

महोबा में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बाेले, पहले लड़कों की नहीं होती थी शादी, अब घर-घर पहुंच रहा पानी
Deputy CM Dinesh Sharma Belle in Mahoba, earlier boys were not married, now water is reaching door to door

सबसे पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लोगों का अभिभादन स्वीकार किया। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहाकि अब हर घर नल से जल योजना से घरों में पानी पहुंच रहा है, वहीं अर्जुन सहायक परियोजना से बुंदेलखंड में पूरे बारहों महीनें पानी आएगा, पहले यहां बारिश के दिनों में लोग पानी का इंतजार करते थे। जब पानी नहीं गिरता तो युवा गांवों में बारिश को लेकर गाते हुए निकलते थे, घरों के सामने जाते थे और कहते काले मेघा पानी दे, दूसरा युवक करता पानी दे गुरधानी दे, तो महिलाएं बाल्टी से भर कर उन पर पानी फेंकती थीं, इसका संकेत था कि इंद्र भगवान प्रसन्न हो जाएं और बारिश हो जाए। यहां राजाओं की गाथाएं, स्वाभिमान की कथाएं लिखी गईं लेकिन पिछली सरकारों ने ध्यान नहीं दिया, पहले यहां के युवा रोजगार के लिए पलायन करते थे।

महोबा में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बाेले, पहले लड़कों की नहीं होती थी शादी, अब घर-घर पहुंच रहा पानी
Deputy CM Dinesh Sharma Belle in Mahoba, earlier boys were not married, now water is reaching door to door

पहले तो ऐसा होता था कि यहां के लड़कों की शादी को लेकर लड़की पक्ष के लोग पूछते थे कि वहां पानी आता है कि नहीं, यह हालत थी। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि सब लोग मिल जाएं। भारत माता के लाल और मोदी जी की सेना है वह एकत्र होकर फिर से भाजपा की सरकार बनाए। ब्रजभूषण राजपूत विकास का सारथी है।

महोबा में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बाेले, पहले लड़कों की नहीं होती थी शादी, अब घर-घर पहुंच रहा पानी
Deputy CM Dinesh Sharma Belle in Mahoba, earlier boys were not married, now water is reaching door to door

उन्होंने सांसद की तारीफ करते हुए कहा कि केन बेतवा परियोजना पास हुई और इसके लिए संसद में इन्होंने आवाज उठाई थी। इससे पहले यहां सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, भाजपा प्रत्याशी चरखारी व निवर्तमान विधायक ब्रजभूषण राजपूत, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने उनका स्वागत किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : अब “भारतीय” हो जायेगा बांदा मुख्यालय का राजकीय इंटर कालेज ! …

सांसद आर.के पटेल के हालात “हास्यापद” ? मानों “सूत न कपास जुलाहा करे लठ्ठम- लट्ठ” ?

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, खरगे के निमंत्रण को स्वीकारा

City News Uttar Pradesh

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : सर्दी वंदेमातरम की गति पर, जनजीवन थरथराया

बहनांग तालाब का सांसद व डीएम ने किया हवन-पूजन के साथ शिलान्यास

जन विश्वास महारैली: राहुल गांधी ने बेरोजगारी का जिक्र कर बढ़ाया सियासी पारा, पीएम मोदी पर भी लगाया बड़ा आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़