- विनोद मिश्रा
बांदा। सपा से बांदा सदर सीट पर प्रत्याशी की दौर में वैश्य समुदाय से जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जडिया के नाम पर फाइनल मोहर लगनें की उम्मीदें बढ़ गई हैं।पिछले 24 घंटे में उनके नाम पर केंद्रीय प्रत्याशी चयन समिति में दो बार उन्हें प्रत्याशी घोषित होने पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ हैं।

यह हम नहीं लखनऊ से सपा के विश्वसनीय सूत्र प्रदीप जडिया के नाम पर फाइनल मोहर लगने के संकेत दे रहें हैं। बताते है की प्रदीप जडिया भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी के अति प्रभावशाली नेताओ से मिलकर अपनी वैश्य समुदाय में विशेष पकड़ की प्रामाणिक स्थितियों से अवगत करा चुके हैं।

सपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी नें बांदा सदर से वैश्य प्रत्याशी को उतारने का मन बना लिया हैं। बताते हैं की एक बार सदर सीट से यहां के पालिका अध्यक्ष का नाम आया लैकिन उनका नाम यह कहकर किनारे कर दिया गया की वह एक पद पर हैं साथ ही विवादित भी। इस लिये सौम्य प्रत्याशी को वरीयता दी जानी चाहिये।

इस स्थिति में प्रदीप जडिया को प्रत्याशी फाइनल स्टेज में माना जा रहा हैं। कोई खास अड़चन नहीं आई तो प्रत्याशी बनने में प्रदीप जडिया की “जड़”मजबूत हो चुकी हैं। माना जा रहा हैं की 25 जनवरी तक लिस्ट घोषित हो जायेगी जिसमे बांदा सदर से प्रदीप जडिया की प्रत्याशी के रूप में राजनीतिक गोट लाल हो जाये तो कोई आश्चर्य नहीं होगा !

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
