City News Uttar Pradesh
दो बच्चाें की मां से भाजपा नेत्री के भाई को हुआ प्यार, परिवार ने डांटा तो खुद को मार ली गोली
उत्तर प्रदेश

दो बच्चाें की मां से भाजपा नेत्री के भाई को हुआ प्यार, परिवार ने डांटा तो खुद को मार ली गोली, हालत गंभीर

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा नेत्री के भाई ने प्रेमिका से दूर होने के अवसाद व स्वजन की डांट को लेकर बहनाेई की लाईसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली पेट में फंसी होने से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज भिजवाया है। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लिया है और ममाले की जांच कर रही है।

चित्रकूट जनपद के कर्वी निवासी धर्मवीर का 24 वर्षीय पुत्र शुभम सिंह यहां के इंद्रानगर मोहल्ला बांदा में अपनी भाजपा नेत्री व जिला पंचायत सदस्य बहन के घर अक्सर आता जाता है। कुछ दिनों पहले उसकी शहर की एक दो बच्चों की मां शिक्षिका से इंस्टाग्राम में दोस्ती हो गई थी। प्रेम प्रसंग को लेकर पांच दिन पहले दोनों विदिशा चले गए थे। जिसमें शिक्षिका के स्वजन की ओर से युवक के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में स्वजन के दबाव डालने पर दोनों रविवार को वापस बांदा लौट आए। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच देररात तक सुलह समझौते की बात चलती रही। इसके बाद युवक अपनी भाजपा नेत्री बहन के घर व शिक्षिका अपनी ससुराल चली गई थी।

इस बात को लेकर उसके वापस लौटने पर युवक को उसके स्वजन ने समझाने के लिए डांटा था। जिसमें रविवार सुबह करीब दस बजे उसने अपने बहनोई के घर में उन्हीं के लाईसेंसी रिवाल्वर से अपने पेट में दाहिनी ओर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे तो वह लहूलुहान मिला। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक विनीत सचान ने एक्सरा कराया। चिकित्सक ने बताया कि गोली पेट से लगने के बाद नीचे की ओर फंस गई। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज भेजा गया है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि लाईसेंसी रिवाल्वर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत नाराज: खप्टिहा कलां में 8 माह से पेयजल संकट बरकरार !

City News Uttar Pradesh Desk

दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की बहार लाया

City News Uttar Pradesh

पिता ने बंदूक से बेटी व पत्नी को गोली मार उतारा मौत के घाट, घटना के बाद फरार हुआ आरोपी

आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : सभी अधिशाषी अधिकारी सुबह करें शहर भ्रमण …

City News Uttar Pradesh

Banda : आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान किसान नें की खुदकुशी !

धर्म परिवर्तन का दबाव : प्यार में मजहब बनी दीवार, कक्षा दसके छात्र ने की शादी जिद तो छात्रा की मां बोली पहले बदलो अपना धर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़