City News Uttar Pradesh
चुनाव प्रचार की बदली रणनीति: कुमकुम चावल का टीका लगाकर भाजपाई ले रहे आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश

चुनाव प्रचार की बदली रणनीति: कुमकुम चावल का टीका लगाकर भाजपाई ले रहे आशीर्वाद

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पार्टी ने बड़ी चतुराई से अपनी चुनाव प्रचार की रणनीति बदल दी है। रैली, जनसभा, यात्राओं व बाइक रैलियों पर रोक के बाद भाजपाइयों ने 11 जनवरी से लाभार्थी संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर जाकर उन्हें तिलक लगाकर जीत के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं।

चुनाव प्रचार की बदली रणनीति: कुमकुम चावल का टीका लगाकर भाजपाई ले रहे आशीर्वाद
Changed strategy for election campaign: BJP is taking blessings by applying Kumkum rice vaccine

पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने स्वयं कस्बे में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को भ्रमण कर पुरुष लाभार्थियों से संपर्क किया है। श्री निषाद ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए हमारे कार्यकर्ता छोटी-छोटी पुरुष व महिलाओं की टोली बनाकर लाभार्थियों से संपर्क करते हुए उनके साथ फोटो खिंचा रहे हैं। मिस्ड काल द्वारा भाजपा की सदस्यता भी दिला रहे हैं। बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान योजना सहित जनहित की लगभग आधा सैकड़ा योजनाओं का लाभ गरीबों किसानों व ग्रामीणों को बिना किसी भेदभाव के दिया गया है।

इसी क्रम में कस्बे के मुख्य चौक के पास फुटपाथ में फल का ठेला लगाने वाले किदवई नगर मुहल्ले के निवासी रेयाज अहमद को जिलाध्यक्ष ने टीका लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रेयाज अहमद ने बताया कि बिना किसी परेशानी के उन्हें सरकार ने ढाई लाख रुपये इनकी धर्म पत्नी के बैंक खाते में भेजकर दो कमरों का पक्का मकान व शौचालय बनवाया है। जिलाध्यक्ष ने कस्बा व नसेनी गांव पहुंचकर जनसंपर्क किया है। इस अभियान में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओमप्रकाश पाण्डेय, रविन्द्र त्रिपाठी, राजेश चैरसिया, दिलीप गर्ग, सौरभ गौतम आदि सम्मिलित हुए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गरीबों के ‘राशन’ पर ‘अमीरों’ का ‘डाका’: 48 हजार ‘आपात्र’ हुए बेनकाब, करोड़ों की योजना पर सवाल ?

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम नगेंद्र की किसानों से अपील: फार्मर रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो रुकेगी सम्मान निधि

City News Uttar Pradesh

बहन मायावती का जन्म दिन : बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह नें काटा केक, बनी प्रचार नीति !

City News Uttar Pradesh

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की खाना पूरी ! कागजों में किया जा रहा सब ओके !

उर्वरक घोटाले पर प्रशासन का चला डंडा: सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित, कई को नोटिस

City News Uttar Pradesh

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शिथिल रहने पर 11 जिलाध्यक्ष बर्खास्त …

ब्रेकिंग न्यूज़