City News Uttar Pradesh
रिश्ते हुए शर्मसार : चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, बेटी से आपबीती सुन मां के उड़े होश
Other

रिश्ते हुए शर्मसार : चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, बेटी से आपबीती सुन मां के उड़े होश

 

कानपुर। बाबूपुरवा में मुंहबोले चाचा ने दोस्त की कार में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। चार दिन पहले किशोरी की तबीयत खराब होने पर स्वजन अस्पताल ले गए तो वह दो माह की गर्भवती निकली। पिता की तहरीर पर बाबूपुरवा पुलिस ने दुष्कर्म (376) और पाक्सो (5/6) में रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रिश्ते हुए शर्मसार : चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, बेटी से आपबीती सुन मां के उड़े होश
Relationship embarrassed: Uncle made niece a victim of lust, mother’s senses after hearing her daughter

– मुंहबोले चाचा ने कार में किया था दुष्कर्म

बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के मजदूर के परिवार में पत्नी, एक बेटा और 14 वर्षीय बेटी है। उनके मुताबिक पड़ोस में रहने वाले सुनील कुमार उर्फ सेठी को बेटी चाचा बोलती है। आरोप है कि छह माह पहले बेटी बाजार से लौट रही थी, रास्ते में सुनील बस्ती के दोस्त के साथ कार से आया और उसे घर छोडऩे की बात कही। बेटी उसकी कार में बैठ गई। वह उसे दोस्त के घर के पास ले गया और कार में ही बेटी का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया।किसी से शिकायत करने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बेटी डरकर चुप रही। आरोप है कि सुनील ने उसके बाद से धमकी देकर बेटी से कई बार दुष्कर्म किया। 28 दिसंबर को बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले गए, जहां पता चला कि वह गर्भवती है। पूछने पर बेटी ने आपबीती बयां की। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपित सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

रिश्ते हुए शर्मसार : चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, बेटी से आपबीती सुन मां के उड़े होश
Relationship embarrassed: Uncle made niece a victim of lust, mother’s senses after hearing her daughter

– रिपोर्ट से हटकर दर्ज कराए बयान

पीडि़ता का आरोप है कि पुलिस को बताया गया कि कार में दो लोग मौजूद थे तो पुलिस ने उनसे सिर्फ एक का नाम ही बोलने का दबाव बनाया और दूसरे को पकडऩे के बाद छोड़ दिया था, जबकि आरोपित कार मालिक भी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता के पिता ने तहरीर देकर जो रिपोर्ट दर्ज कराई थी, 161 में उससे हटकर दूसरी बातें बता बयान दर्ज कराए हैं। अभी उसका मेडिकल नहीं हो पाया है। मेडिकल के बाद ही गर्भवती होने की पुष्टि हो सकेगी।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नदी में नहा रही दादी को डूबता देख बचाने गई पोती, दोनों की हुई मौत

City News Uttar Pradesh

सांसद कृष्णा देवी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सौंपा पत्र: बुनियादी जनसमस्याओं पर घिरी ‘व्यवस्था’

City News Uttar Pradesh

केन नदी में डूबने से दो बहनों की दर्दनाक मौत: खेलते हुए ‘बुझ’ गई जिंदगियां, मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें कहा खादी ग्रामोद्योग और माटी कला पर सरकार का विशेष ध्यान

बांदा : जिला अस्पताल में दवा और इंजेक्शन का टोटा, तीमारदार हुए परेशान …

मंत्री डॉ.संजय का ‘दहाड़ता’ बयान: बोले- बच्ची हमारी भी थी,दरिंदे को मिट्टी में मिला देंगे’

ब्रेकिंग न्यूज़