City News Uttar Pradesh
रासायनिक खाद दंगल : मूत्र नें किया यूरिया खाद को चित्त !
उत्तर प्रदेश

रासायनिक खाद दंगल : मूत्र नें किया यूरिया खाद को चित्त !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खेती किसानी के दंगल में खाद के दांव पेंच में मूत्र यूरिया खाद को चित्त कर रहा है।जी हाँ, चौंकिए नहीं बल्कि इस विधा को अपनायें। रासायनिक खाद की झंझट से मुक्ती पाये। यूरिया की जगह गोमूत्र का स्प्रे गेहूं की फसल को संजीवनी दे रहा है। इस विधा का प्रयोग कर रहे किसानों ने बताया कि इससे फसल को भरपूर नाइट्रोजन और अच्छी पैदावार होती है। उन्होंने किसानों को गोमूत्र और जैविक खाद का इस्तेमाल कर जीरो बजट पर खेती करने का सुझाव दिया।

रासायनिक खाद दंगल : मूत्र नें किया यूरिया खाद को चित्त !
Chemical fertilizer riot: Urine made urea manure mind

अतर्रा के प्रगतिशील जैविक किसान विज्ञान शुक्ला के यहां कृषि फार्म में करीब 100 बीघे में गेहूं की खेती होती है। वह कठिया गेहूं की भी बेहतर खेती करते हैं। उनकी फसलें पूरी तरह जैविक होती हैं। वह रसायनिक खादों का प्रयोग नहीं करते। अपने कृषि फार्म में खुद वर्मी कंपोस्ट, जैविक कीटनाशक दवाएं तैयार करते हैं। उनके यहां बुंदेलखंड से किसान जैविक खेती की तकनीक सीखने आते हैं। जैविक खेती के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार जगजीवनराम व बुंदेलखंड स्तर के पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

Congress Addविज्ञान शुक्ला कहते हैं कि यूरिया खाद की बजाए वह गेहूं की टाप ड्रेसिग में गोमूत्र का स्प्रे करते हैं। इससे अच्छी पैदावार होती है। करीब 100 बीघे में गेहूं की फसल तैयार की है। अपने जैविक कृषि फार्म खेरवा में लहलहाती फसलों को देखा तो बेहद खुश हुए। कहा कि हल्की बारिश से सभी फसलों को अच्छा फायदा हुआ है। गेहूं के अलावा चना, मटर, सरसों, मसूर सभी फसलों को बारिश ने संजीवनी दे दी है। इस वर्ष अच्छी पैदावार होने के आसार हैं। इस समय किसानों को फसल पर गोमूत्र का स्प्रे करना चाहिए, जिससे नाइट्रोजन की पूर्ति होगी और अच्छी फसल होगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : गिरवां में दुकानों में अग्नि कांड, 20 लाख का नुकसान ! …

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद हुये भाउक : नेत्र हो उठे सजल

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव गणेश महोत्सव से प्रभावित : बोले ऐतिहासिक आयोजन

City News Uttar Pradesh

बांदा में यमुना की बाढ़ नें लगाई छलांग : कानपुर-बांदा राजमार्ग बंद, केन खतरे से नीचे

खौफनाक: नाती बना कातिल, दादी को उतारा मौत के घाट, खून के रिश्ते हुए शर्मसार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश एवं तेलांगना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर नें लिया ‘लोकगौरव’ का आनंद: झूमा माहौल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़