28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बड़ी खबर : यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, बोले- सीट पार्टी तय करेगी, इस बार भी 300 पार पहुंचेगी भाजपा
उत्तर प्रदेशराजनीति

बड़ी खबर : यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, बोले- सीट पार्टी तय करेगी, इस बार भी 300 पार पहुंचेगी भाजपा

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कहां से चुनाव लड़ेंगे यह पार्टी तय करेगी। सीएम योगी ने दावा किया कि भाजपा इस बार भी 300 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने चुनाव समय पर कराए जाने का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के एलान का फैसला आयोग करना है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो अपनी सरकार में बिजली ही नहीं देते वे मुफ्त बिजली क्या देंगे ?

बड़ी खबर : यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, बोले- सीट पार्टी तय करेगी, इस बार भी 300 पार पहुंचेगी भाजपा
Yogi Adityanath will contest the UP assembly elections, said the seat will be decided by the party

शनिवार रात अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सीएम योगी ने विधानसभा चुनाव में उतरने का एलान करते हुए कहा कि पिछली बार भाजपा सपा सरकार की नाकामियों के मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतरी थी। इस बार वह अपनी सरकार की उपलब्धियों के साथ चुनावी मोर्चे पर डटे हैं। यह पूछे जाने पर कि भाजपा के सामने चुनाव जीतने के साथ-साथ 300 पार पहुंचने की चुनौती भी है? योगी ने कहा कि इस बार भी भाजपा 300 पार पहुंचेगी। पार्टी को सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

बड़ी खबर : यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, बोले- सीट पार्टी तय करेगी, इस बार भी 300 पार पहुंचेगी भाजपा
Yogi Adityanath will contest the UP assembly elections, said the seat will be decided by the party

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछली बार जो भी वादे किए थे वह सभी सभी पूरे कर चुकी है और इसी के दम पर चुनाव मैदान में उतर रही है। मथुरा को लेकर हुए सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि जैसे वाराणसी में काशी विश्वनाथ और अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर को लेकर काम चल रहा है उसी तरह मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के लिए काम हो रहा है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली तथा किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली के एलान को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि  सपा शासनकाल में 75 में सिर्फ चार जिलों को बिजली मिलती थी। हमारी सरकार सभी 75 जिलों में बिजली दे रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग बिजली ही नहीं देते थे वह मुफ्त बिजली कहां से देंगे? छुट्टा जानवरों की समस्या के  बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि  सरकार ने इसके लिए बेहतर प्रबंधन किया है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ की बढ़ी मुश्किलें, कुंडा में एससी-एसटी एक्ट में केस हुआ दर्ज

City News Uttar Pradesh

केन खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर, दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, डीएम ने लिया जायजा

City News Uttar Pradesh

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की पटेल यात्रा : मुश्किल से बची लाज ! …

बांदा में मौरंग भरे ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम

बांदा मुख्य डाकघर में दो दिन से सर्वर डाउन, सारा काम -काज ठप ! , हुआ हंगामा !

City News Uttar Pradesh

यूपी के मदरसों में विदेशी फंडिंग: चार हजार से ज्यादा मदरसों की एसआईटी करेगी जांच, देश विरोधी गतिविधियों का संदेह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़