City News Uttar Pradesh
यूपी में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या : जेलों में बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था हुई बंद
उत्तर प्रदेश

यूपी में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या : जेलों में बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था हुई बंद

 

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के तेजी से प्रसार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार बचाव के हर तरीके को अपना रही है। प्रदेश में कोरोना नाइट कर्फ्यू लागू करने के बाद सरकार ने अब जेल में बंदियों से होने वाली उनके संबंधियों से मुलाकात को भी स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही जेल में भी फिजिकल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।

यूपी में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या : जेलों में बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था हुई बंद
Number of corona infected increasing in UP: Arrangements to meet prisoners in jails stopped

यह भी आदेश दिया गया है कि बाराबंकी में कोविड पॉजिटिव पाए गए बंदी के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। आवश्यकता होने पर तत्काल अस्पताल में इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाए। प्रदेश में कोरोना के नए मामलों  में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि संक्रमण की स्थिति अभी पूरी तरह नियंत्रण में है। थोड़ी सी भी लापरवाही प्रदेशवासियों के लिए भारी पड़ सकती है। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 93 हजार 549 सैम्पल की जांच में कुल 383 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 31 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए।

यूपी में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या : जेलों में बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था हुई बंद
Number of corona infected increasing in UP: Arrangements to meet prisoners in jails stopped

आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 1211 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 859 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।  विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण तेज है लेकिन वायरस कमजोर है। अतः कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन जरूरी है।
लोगों को बचाव के संबंध में लगातार जागरूक किया जाए। उन्हें मास्क पहनने, टीकाकरण कराने और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। बचाव का यह सर्वोत्तम प्राथमिक उपाय है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उत्साह से लबरेज हुआ बांदा : नमाज पढ़ी, गले मिले और बोले ईद मुबारक

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज को मिलें 39 सुरक्षा कर्मी, अब अराजकता पर कसेगी लगाम

City News Uttar Pradesh

महिला हिंसा और दहेज उत्पीड़न पर कड़ा रुख: अधिकारीयों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

City News Uttar Pradesh

News : साधु संतो के साथ बैठक कर डीएम ने बनाई मौनी अमावस्या को सकुशल सम्पन्न कराने की रणनीति…

City News Uttar Pradesh

‘डॉपलर रडार’ सिस्टम होगा स्थापित।

City News Uttar Pradesh

बांदा में मत्स्य महाविद्यालय की सिफारिश करेंगे मंत्री संजय निषाद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़