24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त ने लगाई पेंशन अदालत : 13 मामलों में छह का मौके पर हुआ निस्तारण
उत्तर प्रदेश

आयुक्त ने लगाई पेंशन अदालत : 13 मामलों में छह का मौके पर हुआ निस्तारण

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को मंडलीय पेंशन अदालत तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों के लंबित देयकों हेतु प्राप्त पत्रों पर जनसुनवाई की गई। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा चित्रकूट, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका नरैनी, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत राजापुर व अधिशाषी अधिकारी विद्युत वितरण खण्ड अलीगंज के उपस्थित न होने पर इनके विभाग के लंबित प्रकरण पर सुनवाई नही हो सकी।

आयुक्त ने लगाई पेंशन अदालत : 13 मामलों में छह का मौके पर हुआ निस्तारण
Commissioner set up Pension Adalat: Six out of 13 cases were settled on the spot

कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह द्वारा इन विभागों को आगामी 10 जनवरी को पुनः 11 बजे प्रकरण निस्तारण आख्या के साथ कैम्प कार्यालय में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर कुल 13 प्रकरण प्राप्त हुए। जिसमें से छह प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं शेष बचे सात प्रकरणों को 21 जनवरी को अपर निदेशक, कोषागार के यहां उपस्थित होकर उक्त प्रकरणों का परीक्षण कराते हुए निस्तारण आख्या के साथ 1 फरवरी को वादी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आयुक्त कार्यालय में उपस्थित होंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पेंशन अदालत एवं जनसुनवाई के प्राप्त प्रकरणों की प्रत्येक माह की 21 तारीख (अवकाश होने पर अगले कार्य दिवस) को अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन कार्यालय में समीक्षा की जाएगी। वहीं समीक्षा आख्या एवं निस्तारण आख्या के साथ माह के प्रथम कार्य दिवस (अवकाश होने पर अगले कार्य दिवस) को आयुक्त के कार्यालय में पेंशन अदालत एवं जनसुनवाई की जाएगी।

इस दौरान अपर निदेशक कोषागार पूर्णेन्दु शुक्ल, संयुक्त निदेशक पेंशन कमलेश कुमार, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू, उपनिदेशक सूचना भूपेंद्र यादव, सहायक लेखाधिकारी इंद्रजीत सहित स्टाफ के अन्य सदस्य व विभिन्न विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ग्राम विकास संकल्प की अनूठी मिसाल “कोलावल रायपुर” मन गदगद हो बना “बागवां”

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन ने वृद्ध सेवा आश्रम में वृद्धों को बांटे कंबल : दुवाओं से नवाजे गये

City News Uttar Pradesh

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा को भक्तों की उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh

बांदा में गोवर्धन पूजा पर सीएम योगी से गौवंशों के संरक्षण की धरातलीय कामना

City News Uttar Pradesh

Banda : सीएमओ की सलाह, हरि भजन गावो, कोरोना दूर भगाओ ! …

चोरी और टप्पेबाजी के अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, सोना-चांदी के जेवर सहित रुपये भी हुए बरामद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़