24.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दादर वाया बांदा से बलिया एवं गोरखपुर के लिए ट्रेन का फिर शुरू हुआ संचालन
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेस में अब लगेंगी चार जनरल बोगी

 

विनोद मिश्रा

बांदा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन के बाद अब बुंदेलखंड एक्सप्रेस में चार जनरल बोगी लगाई हैं। जिससे यात्रियों को चार घंटे पहले टिकट बनवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आसानी से वह स्टेशन के काउंटर से टिकट लेकर ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस में अब लगेंगी चार जनरल बोगी
Bundelkhand Express will now have four general bogies

– नए वर्ष में एक जनवरी से यह आदेश लागू होगा

संक्रमण काल से अभी तक ट्रेनों में रिजर्वेशन टिकट पर ही यात्रा हो रही थी। इसके लिए यात्रियों को पहले से आरक्षण का टिकट बनवाना पड़ता था। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अब बुंदेलखंड एक्सप्रेस में चार जनरल बोगी लगाने का निर्णय लिया है। नए वर्ष में एक जनवरी से यह आदेश लागू होगा। इससे यात्रियों को सफर करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बांदा स्टेशन से करीब 36 यात्री ट्रेनों का जहां संचालन हो रहा है। वहीं इसमें सप्ताह भर पहले झांसी-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन में ही चार जनरल बोगी लगाईं थीं। इसके अलावा सभी ट्रेनों में आरक्षण टिकट पर यात्रियों को सफर करना पड़ रहा था। कई बार यात्रियों के टिकट समय से न बन पाने में उन्हें यात्रा कैंसिल करनी पड़ती थी।

रेलवे बोर्ड नई दिल्ली ने एक जनवरी से ग्वालियर से बनारस व दो जनवरी से बनारस से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस में जनरल बोगी लगाने के आदेश दिए हैं। बांदा स्टेशन से इस समय करीब दो हजार यात्रियों का आवागमन हो रहा है। ज्यादातर आरक्षण टिकट में सफर करने से यात्रियों को दस रुपये बैठने के आरक्षण का भी अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता था। जनरल बोगी व इसके टिकट में सफर करने पर उन्हें अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा। स्टेशन प्रबंधक एसके कुशवाहा ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन 21 बोगियों की है। इसमें चार जनरल बोगियां लगाई गई हैं। इससे यात्री अब जनरल टिकट पर भी यात्रा कर सकेंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति “अचंभित” : बेसिक “शिक्षा व्यवस्था लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर” मिली !

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश की पुलिस ने जीता ‘दिल’: 111 मोबाइल हुए बरामद, मालिकों के खिले ‘चेहरे’

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : पेड़-पौधों पर चल रही आरी, पर्यावरण से कैसे हो पाये आरी ! …

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें संभावित बाढ़ तैयारी एवं बचाव की किया समीक्षा : दिये कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

जनसमस्याओं और खाद संकट पर बिफरे बसपाई, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh

रहस्यमयी मौत: कुएं में मिला ‘युवक’ का शव, विवाद के बाद हुआ था ‘लापता’ !

ब्रेकिंग न्यूज़