28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम साहब रहें सावधान; मनरेगा प्लान फंसा जाल में : अधिकारी नहीं ले रहे रुचि !
उत्तर प्रदेश

डीएम साहब रहें सावधान; मनरेगा प्लान फंसा जाल में : अधिकारी नहीं ले रहे रुचि !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मनरेगा प्लान परवान नहीं चढ़ पा रहा। कारण यह है की खंड विकास अधिकारियों को मनरेगा कार्यों की मैपिग कराने के लिए शुरू किया गया जीआइएस प्लान नहीं भा रहा है। जनपद की 469 ग्राम पंचायतों में से महज 32 में ही प्लान तैयार कर इसे पोर्टल पर अपलोड किया गया है। अधिकारियों की लापरवाही से मनरेगा में भ्रष्टाचार रोकने की शासन की मंशा पर पानी फिर रहा है। यह योजना सरकार ने मनरेगा कार्यों को फर्जीवाड़े से बचाने के लिए शुरू की है।

डीएम साहब रहें सावधान; मनरेगा प्लान फंसा जाल में : अधिकारी नहीं ले रहे रुचि !
DM sir be careful; MNREGA plan trapped in trap: officials are not taking interest

ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए स्थल चयन, सत्यापन, कार्य की निगरानी आदि जीआइएस सिस्टम (ज्योग्राफिक इन्फार्मेशन सिस्टम) से होनी है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों का जीआइएस प्लान तैयार कर विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। प्लान तैयार करने के लिए संबंधित सचिवों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। मनरेगा के तहत जितने भी कार्य हैं, उन सभी का पंचायतवार जीआइएस बेस्ड प्लान तैयार कर मैप, टोपो सीट आदि के माध्यम से गुगल अर्थ में क्षेत्रवार योजनाओं को ई-सक्षम एप्प के जरिए अपलोड किया जाना है।

जनपद में प्लान तैयार कर इसे अपलोड कराने में बीडीओ व सचिव रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जनपद की 469 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 32 ग्राम पंचायतों ही प्लान तैयार हो सका है। जबकि जून माह से शासन व जिला स्तर पर बीडीओ को निर्देशित किया जा रहा है। बीडीओ की लापरवाही से मनरेगा फर्जीवाड़ा के भंवरजाल से नहीं उबर पा रही है। 25662 हो चुके कार्यों और 16403 कराए जा रहे कार्यों की जीआइएस प्रणाली से जोड़ा जाना है। इनमें महज 580 कार्यों कार्य ही प्लान से जोड़े गए हैं।डीएम अनुराग इस योजना की गंभीर समीक्षा करें ताकि अधिकारियों को इसके प्रति “अनुराग” उत्पन्न हो।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित ने पेश की धर्म सेवा की मिशाल: बड़े मंगल पर बांटा श्रद्धा का प्रसाद

Banda : बांदा पालिका अध्यक्ष फंसे भ्रष्टाचार में ! जांच में पाये गये दोषी।

City News Uttar Pradesh

बुलडोजर का महाप्रहार: 70 से ज्यादा ‘मकान व दुकानें’ हुई ध्वस्त, अवैध कब्जों का हुआ ‘अंत’ !

बांदा में संघ और भाजपा नेताओं ने खेली फूलों की होली: उमड़ा उत्साह

यूपी : पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के पौत्र ने फांसी लगाकर दे दी जान, बोर्ड की परीक्षा देकर लौटा था घर

पूर्व विधायक दलजीत का बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर जोर : मंत्री से की भेंट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़