27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में करें सहयोग: आयुक्त दिनेश सिंह
उत्तर प्रदेश

शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में करें सहयोग: आयुक्त दिनेश सिंह

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लगभग दो माह से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है कि लोग कूड़ा करकट नाला नाली सड़कों पर ना डालें। प्रत्येक दुकानदार घरवाला ठेलेवाला फुटपाथ पर दुकान चलाने वाला एक कूड़ा दान जरूर रखें, जिसमें इकट्ठा होने वाले दिनभर के कचरे को कूड़ेदान में सुरक्षित रखें। नगर पालिका गाड़ी या कर्मचारी जब आए तो उसको कूड़ा अपना दे दें। अगर 24 घंटे में एक बार भी कूड़ा लेने कोई गाड़ी नहीं आती है तो नगर पालिका में बनाए गए कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन करके सूचित कर दें, जिससे वहां से कूड़ा लेने के लिए वाहन भेजा जा सके।

शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में करें सहयोग: आयुक्त दिनेश सिंह
Cooperate in making the city clean and clean: Commissioner Dinesh Singh

आयुक्त ने हका कि 15 दिसंबर तक का समय दिया गया था। काफी लोगों ने इसका पालन शुरू कर दिया है, उनको मैं धन्यवाद देता हूं और उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। क्योंकि शहर को साफ सुथरा स्वच्छ करने की जिम्मेदारी नगर पालिका के सफाई कर्मियों की है, लेकिन उसे साफ रखने की जिम्मेदारी नगर में रहने वाले सभी नागरिकों की भी है। यदि सफाई कर्मचारी सफाई करते हैं, उसके बाद लोग कूड़ा फैलाते रहेंगे तो शहर 24 घंटे साफ नहीं रहेगा। इसलिए सभी से अपील की गई थी। काफी लोगों ने इस विनती को स्वीकार करके इसका पालन शुरू किया।

अब जो लोग इसका पालन नहीं कर रहे, सड़क पर नाले में नालियों में चैराहे पर पार्कों में कूड़ा डाल रहे हैं, उनके विरुद्ध नियमों के अनुरूप चालान की कार्रवाई की जाएगी, जो जुर्माना नहीं भरेंगे, उनका चालान न्यायालय में भेज दिया जाएगा। नगर पालिका के अधिकारियों को और उप जिलाधिकारी सदर को इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है। आयुक्त ने फिर से अपील की कि आओ हम सब मिलकर के अपने बांदा को साफ सुथरा और स्वच्छ रखें। कूड़ा इधर उधर न फेंके। जो फेंक रहा हो उसे जरूर टोंके और गन्दगी करने से मना करे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

COVID-19 in UP : कोरोना का पाजिटिविटी रेट घटकर 1.3 फीसद, 24 घंटे में 3957 नए केस, 163 लोगों की मौत …

प्रतिनिधि अंकित ने संभाली विकास की कमान: शुरू किया पुनः जनसंपर्क एवं निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

परिवार की लाचारी बनी काल: पीड़ित परिवार को न्याय की दरकार

City News Uttar Pradesh

राम दरबार में तुलसी जयंती पर बही काव्य रसधार: सम्मानित किये गये साहित्यकार

माफिया मुख्तार अंसारी की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में हुई पेशी: मनी लॉन्ड्रिंग केस में तय नहीं हो पाए आरोप

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित का ‘मेगा प्लान’ शुरू : 28 लाख से बदलेगी ‘शहर की तस्वीर’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़