- विनोद मिश्रा
बांदा। बबेरू कस्बे की गल्ला मंडी के समीप मंगलवार की रात दो दुकानों का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत हजारों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों ने देखा तो ताला टूटा पड़ा था और सामान गायब था। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

कस्बे के तिंदवारी रोड स्थित गल्ला मंडी समिति गेट के बगल मे मंडी समिति की दुकानों में मनोज कुमार पुत्र हीरालाल की मोबाइल रिपेयरिंग आदि की दुकान किए है। मंगलवार रात दुकान बंद करके वह अपने घर चला गया। बुधवार सुबह जब दुकान खोला तो दुकान की गुल्लक अलग पड़ी थी, उसमें रखे 50 हजार रुपए गायब थे, अन्य सामान और मोबइल भी चोरी हो गए थे।

चोरों ने दुकान में लगे टिनशेड को खोलकर दुकान के अंदर घुसे। इसी तरह इलेक्ट्रिक की दुकान किए याद अली पुत्र वकार शाह की दुकान से नगद 5500 रुपए व 9 बंडल तार चोरों ने पार कर दिया। सूचना पाकर कस्बा इंचार्ज अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मालुम हो कि दुकानों के सामने ही इंडियन बैंक है और मंडी गेट पर 24 घंटे पुलिस का पहरा रहता हैं, बावजूद इसके चोरों ने हाथ साफ कर दिया। व्यापार मण्डल पूर्व अध्यक्ष सुधीर अग्रहरि, अध्यक्ष मनीष गुप्ता, महामंत्री श्यामाचरण अग्रहरि आदि व्यापारियों ने चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
