26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
माफिया मुख्तार से मिलने के बाद बड़े भाई सिबगतुल्लाह ने दोहराई हत्या किए जाने की बात, कहा, दिन-रात किया जा रहा प्रयास
उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार से मिलने के बाद बड़े भाई सिबगतुल्लाह ने दोहराई हत्या किए जाने की बात, कहा, दिन-रात किया जा रहा प्रयास

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा।माफिया मुख्तार अंसारी से बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी व पुत्र उमर अंसारी ने जेल में मुलाकत की। हत्या के प्रयास के सवाल पर भाई ने कहा कि रात दिन मारने का प्रयास किया जा रहा है। ऊपर वाला उन्हें बचा रहा है। जाको राखे सांईया मार सके न कोय। हालांकि स्वास्थ में अब सुधार होना भी बताया है।

माफिया मुख्तार से मिलने के बाद बड़े भाई सिबगतुल्लाह ने दोहराई हत्या किए जाने की बात, कहा, दिन-रात किया जा रहा प्रयास
After meeting Mafia Mukhtar, elder brother Sibgatullah repeated the matter of murder, said, efforts are being made day and night

पूर्वांचल का माफिया मुख्तार अंसारी छह अप्रैल से बांदा जेल में बंद है। मंगलवार को उसके बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी ने मुलाकत के बाद बताया कि सप्ताह में एक बार परिवार के दो लोगों की मुलाकात करने की छूट मिली है। जिसके चलते वह दवा व अन्य खाने का सामान आदि आकर देते हैं। उसका हालचाल लेते हैं।

Advertisementसिबगतुल्लाह के सपा में शामिल होने व मुख्तार अंसारी से ओमप्रकाश राजभर के मिलने आने के सवाल पर उनका कहना था कि वह भी इसी गठबंधन में हैं। हम सब एक हैं। इसके बाद वह अपने वाहन में अन्य लोगों के साथ बैठकर जेल से रवाना हो गए। इसके पहले उनके यहां आने पर मुलाकात को प्रार्थना पत्र भेजने पर कोरोना जांच रिपोर्ट देखने के साथ अन्य सुरक्षा संबंधी प्रक्रिया पूरी की गई थी। मुलाकात के समय सीसीटीवी कैमरे व बंदी रक्षकों की कड़ी निगरानी रही है। जेल के बाहर भी पुलिस का कड़ा पहरा रहा है। इसी बीच करीब एक घंटे तक मुख्तार से मिलने आए भाई व पुत्र जेल के अंदर रहे हैं। जेलर पीके त्रिपाठी ने बताया कि नियमावली के हिसाब से मुलाकात कराई गई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाने हेतु बजरंग सेना नें मीडिया से मांगा सहयोग

City News Uttar Pradesh

किशोर ने सल्फास खाकर की आत्महत्या: पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

पुलिस भर्ती परीक्षा : पहले दिन चुस्त व्यवस्था के बीच निपटी शांति पूर्ण

City News Uttar Pradesh

Banda : प्रशासनिक आदेश बेअसर, कब्जामुक्त नहीं हुआ चकमार्ग …

मंत्री रामकेश का प्रयास: छह दशक बाद पुनर्जीवित हुई ब्रिटिश कालीन नहर

City News Uttar Pradesh

अधिवक्ताओ में खूनी संघर्ष: कचहरी में चैंबर बना रणक्षेत्र, सपा नेता के अलॉटमेंट से भड़की हिंसा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़