25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
अब मतदाता सूची के आधार पर होगा कोविड टीकाकरण
उत्तर प्रदेश

अब मतदाता सूची के आधार पर होगा कोविड टीकाकरण

 

– कोरोना से बचाव के लिए विभाग ने तैयार की रणनीति
– आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया सर्वे

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद वासियों को कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए टीकाकरण पर पूरा जो दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से समय-समय शासन व स्वास्थ्य समिति की ओर से नई-नई रणनीति बनाई जा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग मतदाता सूची के आधार पर टीकारण से वंचित लोगों को चिन्हित करने में जुटा है। जनपद में 12.91 लाख लोगों का टीकाकरण होना है और अब तक 8.64 लाख को पहला टीका लग चुका है।

अब मतदाता सूची के आधार पर होगा कोविड टीकाकरण
Now Covid vaccination will be done on the basis of voter list

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ छिड़ी जंग में टीकाकरण सबसे अहम हथियार है। निर्वाचन विभाग की मतदाता सूची के आधार पर घर-घर सर्वे शुरू किया गया है। सभी चिकित्सा अधीक्षकों को मतदाता सूची भेजी जा चुकी है। सर्वे का कार्य आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सौंपा गया है। इसकी मानीटरिंग संबंधित बीसीपीएम (ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर) एवं आशा फैसिलिटेटर को करने की जिम्मेदारी दी गई है।

अब मतदाता सूची के आधार पर होगा कोविड टीकाकरण
Now Covid vaccination will be done on the basis of voter list

सीएमओ ने बताया कि सर्वे के बाद प्रत्येक सर्वेयर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मतदाता सूची उपलब्ध कराएंगे। मतदाता सूची पर निशान लगाकर पहली खुराक लेने पर एक, दोनों खुराक लेने पर दो का निशान लगाना है। साथ ही दोनों में से कोई खुराक नहीं लेने पर खुराक लेने के लिए तैयार होने पर ओके, घर पर किसी भी कारण से अनुपस्थित होने पर क्रॉस ए, गांव से बाहर शिफ्ट होने की स्थिति में क्रास एस, उक्त व्यक्ति की मृत्यु होने की स्थिति में क्रॉस डी और किसी भी कारण से टीका लेने से इनकार की स्थिति में क्रॉस आर अंकित करना है।

अब मतदाता सूची के आधार पर होगा कोविड टीकाकरण
Now Covid vaccination will be done on the basis of voter list

– कोविड प्रोटोकाल का पालन भी अनिवार्य

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमसी पाल ने चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और आगे बढ़कर अधिक से अधिक संख्या में टीके की पहली और दूसरी डोज लेने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना सुरक्षा मानकों के पालन में अब भी सख्ती बरतने की सिफ़ारिश की है। उन्होनें कहा कि अब भी संक्रमण का खतरा खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में जब तक संपूर्ण टीकाकरण लक्ष्य को प्राप्त न कर लिया जाए और कोविड वायरस को जड़ से न मिटा न लिया जाए, तब तक अपनी सुरक्षा अपने हाथ है। कोविड प्रोटोकाल का पालन भी अनिवार्य समझें और पूरी सख्ती से उसका पालन करें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- सपा प्रदर्शन कारियों की पुलिस से झड़प, चटकी लाठियां,कई घायल…

City News Uttar Pradesh

झोपड़ी में मजदूर की सिर कुचलकर हत्या, शव खींचकर सड़क किनारे फेंका …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की समाजसेवा: जनता ने कहा- ‘विधायक हो तो ऐसा’, जीता सबका का दिल

City News Uttar Pradesh

भाजपा का सम्मेलन: मोदी-योगी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, संगठन विस्तार पर मंथन

भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल की निकाय चुनाव हेतु चिंतन बैठक : भव्य स्वागत

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ‘आस्था की राह’ पर बिछाएंगे ‘विकास’ की चादर: अब चमकेगा ‘कालका धाम’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़