27.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम अनुराग ने शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण
उत्तर प्रदेश

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम अनुराग ने शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण …

 

– कुल 77 शिकायतें आईं, अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश
– अनुपस्थित लेखपालों और अधिकारियों से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

– विनोद मिश्रा

बांदा। सोमवार को बबेरू तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने की। कुल 77 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें 08 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष आवेदन पत्रों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिए गए कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों का तत्परता से निस्तारण कराएं और अवगत कराएं।

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम अनुराग ने शिकायतों का मौके पर किया निस्तारणसमाधान दिवस में राजस्व, पुलिस एवं विकास के मांमले ज्यादा पाये गये। समाधान दिवस में अनुपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारियों मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारिता, महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र एवं अधिशाषी अभियंता जल निगम तथा 12 लेखपाल अनुपस्थित पाये जाने पर सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया।

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम अनुराग ने शिकायतों का मौके पर किया निस्तारणजिलाधिकारी  पटेल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं सुने। प्राप्त शिकायतों को एक रजिस्टर में दर्ज कर शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट करें। उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि ग्राम सचिवालय में बैठकर जनता की समस्याएं सुने और घर-घर जाकर वरासत संबंधित एवं अन्य समस्यायें सुनें। गुणवत्तापरक निस्तारण करें। किसी भी व्यक्ति की वरासत पेन्डिग नही होनी चाहिए।

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम अनुराग ने शिकायतों का मौके पर किया निस्तारणउन्होंने कहा कि प्रत्येक लेखपाल को अपने संबंधित ग्राम की जानकारी होनी चाहिए। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वोटर लिस्ट का भी काम निष्पक्ष ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि हम सबको अच्छे भाव से गरीबों के लिए कार्य करना चाहिए और जो शासन की योजनायें चल रही हैं, उनका लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम अनुराग ने शिकायतों का मौके पर किया निस्तारणसम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी बबेरू दिनेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सियाराम, परियोजना निदेशक हुबलाल, डीडीओ एवं तहसीलदार अजय कुमार कटियार सहित सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाप रे बाप, गौवंश प्यास से हैं बेहाल : अधिकांश नहर तालाब सूखे

कैंडल से जला इंकलाब का चिराग: निकली संवेदना की मशाल, पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

City News Uttar Pradesh

राजनीति : प्रसपा को फिर से खड़ा करने में जुटे शिवपाल सिंह यादव, बेटे आदित्य यादव को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

हत्या का 36 घंटे में पुलिस नें किया खुलासा : पुत्र ही निकला हत्यारा

City News Uttar Pradesh

चुनाव घोषित, जाने आचार्य संहिता का पालन क्यों और कैसे करे ?

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली की दरों में नहीं होगी कोई बढ़ोतरी, विद्युत नियामक आयोग का फैसला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़