City News Uttar Pradesh
प्रकाश नें किया खबरदार : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !
उत्तर प्रदेश

प्रकाश नें किया खबरदार : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में रबी की फसलों के लिये खाद की उपलब्धता पर संकट के बादल हैं और कृषि बिभाग “करनी विहीन” है। इस पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें संबधित अधिकारियों से स्पष्ट कहा है की खाद की कमी होने पर वह अधिकारियों को बख्शेगे नहीं। शासन से दंडित करायेंगे। किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता में परेशानी कदापि क्षम्य नहीं होगी।

प्रकाश नें किया खबरदार : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !
इस वर्ष करीब साढ़े तीन लाख हेक्टेअर में रबी फसल की बोआई होनी है। इसके लिए किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी है।विधायक प्रकाश को किसानों नें बताया की विभागीय स्तर पर खाद-बीज को लेकर इस बार भी लापरवाही है। ऐसे में रबी की बोआई में डीएपी व यूरिया का संकट होगा। इस समय लक्ष्य का 20 फीसद भी खाद उपलब्ध नहीं है। जबकि अधिकारी खाद पर्याप्त होने का दावा कर रहे हैं।

प्रकाश नें किया खबरदार : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !
जनपद में कृषि विभाग की ओर से करीब साढ़े तीन लाख हेक्टेयर में गेहूं सहित दलहनी और तिलहनी फसलों की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन फसलों की बुवाई के समय से लेकर टाप ड्रेसिग आदि में पूरे समय खाद की जरूरत पड़ेगी। रबी सीजन में 28 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद और 16 हजार मीट्रिक टन डीएपी खाद की जरूरत है। इसके सापेक्ष 4963.725 एमटी यूरिया और 4284.910 मीट्रिक टन डीएवी यहां गोदामों व बिक्री केंद्रों पर है। वहीं एनपीके खाद 800 मीट्रिक की जरूरत है। इसके सापेक्ष विभाग के 111.89 एमटी एनपीके मौजूद है। एमओपी 100 मीट्रिक टन के सापेक्ष 40.50 और एसएएसपी 500 मीट्रिक टन के सापेक्ष 48 एमटी है।

प्रकाश नें किया खबरदार : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !
इधर अब किसान बोआई की तैयारियां कर रहे हैं। नवंबर माह से खाद को लेकर जिले में मारामारी शुरू हो जाएगी। हालत यह है की जिले में जरूरत के सापेक्ष करीब 20 से 25 फीसद खाद उपलब्ध है।

प्रकाश नें किया खबरदार : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !
इसी स्थिति पर सदर विधायक प्रकाश नें चेताया है की अधिकारी सतर्क रहें। यह दावा न करें की खाद की पर्याप्त उपलब्धता है, ऐन मौके पर किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ता है। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार का दावा हैं की फिलहाल गोदाम और राजकीय बिक्री केंद्रों पर यूरिया और डीएपी सहित अन्य खाद उपलब्ध है। आगे खपत के हिसाब से खाद की अगली खेप भी आ जाएगी।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ऑपरेशन त्रिनेत्र’ का कमाल: अतर्रा पुलिस ने 14 घंटे में सुलझाई ‘चोरी’ की गुत्थी

City News Uttar Pradesh Desk

कथित नटवर लाल सहायक आयुक्त सर्वेश के विरुद्ध ढाई माह पूर्व घोटाले का दर्ज हुआ था मामला …

City News Uttar Pradesh

रिश्तों का खौफनाक कत्ल: पत्नी की हत्या, चरित्र शंका में ‘उजड़ा’ परिवार

विधानसभा चुनाव को लेकर एडीजी ने कसे पेंच

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग पोषण माह पर रहें सावधान : बांदा में नहीं मिट सका कुपोषण का कलंक ! …

City News Uttar Pradesh

दीपावली का पर्व आया औऱ खाद्य पदार्थो में मिलावट की बहार लाया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़