30.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
धरती माता का भूगर्भ होगा "तर" साढ़े चालिस करोड़ "कोख" पर हो रहे खर्च !
उत्तर प्रदेश

धरती माता का भूगर्भ होगा “तर” साढ़े चालिस करोड़ “कोख” पर हो रहे खर्च ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांझ हो रही धरती की कोख को जल से संतृप्त कर उसे उपजाऊ बनानें का आपरेशन शुरू है। इसके लिये राम भक्त सरकार धरती मां पर इस वर्ष 40.30 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

धरती माता का भूगर्भ होगा "तर" साढ़े चालिस करोड़ "कोख" पर हो रहे खर्च !
मंडल के चारों जिलों में 4480 तालाब बनाए जाएंगे। इससे जहां भूमिगत जल स्तर में सुधार होगा, वहीं किसानों को अपने ही खेत में सिचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। किसान तालाब के माध्यम से रोजगार भी कर सकेंगे। शासन से खेत-तालाब योजना के तहत विभाग को 14.27 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

धरती माता का भूगर्भ होगा "तर" साढ़े चालिस करोड़ "कोख" पर हो रहे खर्च !
केंद्र सरकार की खेत-तालाब योजना की शुरुआत वैसे 2016-17 में हुई थी, लेकिन लक्ष्य बेहद कम रहता रहा । इस वर्ष शासन ने मंडल में नीचे जा रहे जल स्तर को सुधारने और किसानों को सिचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खजानें का “मुंह” खोला है। मंडल के चारों जिलों में 40 करोड़ 30 लाख रुपये सरकार तालाबों के विकास पर खर्च करेगी। बांदा में 10.13 करोड़ रुपये से 1124 खेत तालाब बनेंगे। वहीं चित्रकूट जिले में दस करोड़ पांच लाख रुपये से 1118 तालाबों की खुदाई होगी।

धरती माता का भूगर्भ होगा "तर" साढ़े चालिस करोड़ "कोख" पर हो रहे खर्च !

हमीरपुर जनपद में दस करोड़ पांच लाख से 1119 तालाब और महोबा जिले में भी इतनी धनराशि से 1119 तालाब बनाए जाएंगे। करीब साढ़े चार हजार नए तालाब बनने से जहां भूमिगत जल स्तर में सुधार होगा, वहीं किसानों को फसलों की सिचाई के लिए खेतों में ही पर्याप्त पानी मिल जाएगा। इससे उनकी सिचाई की लागत कम होगी और फसलें भी बेहतर होंगी।


शासन की मंशा है कि खेत-तालाब योजना से किसानों की आय दोगुनी हो। इसलिए इन्हें बहुउद्देशीय बनाया जा रहा है। तालाब की खुदाई से किसानों को कई फायदे होंगे। तालाबों में वह मछली पालन भी कर सकेंगे। साथ ही तालाब के भीटों में अरहर की फसल होगी। साथ ही भीटों में बागवानी भी की जा सकेगी।संयुक्त कृषि निदेशक उमेश कटियार का दावा है की खेत तालाब योजना में तालाबों के खुदाई का कार्य तेजी से चल रहा है। इसकी शासन स्तर पर मानीटिरिग हो रही है। वित्तीय वर्ष के पहले सभी तालाब पूरे हो जाएंगे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेन्द्र का अनुभवी प्रयास: बांदा को सीधे खजुराहो दिग्दर्शन

City News Uttar Pradesh

खाकी का चल रहा चाबुक, हजारों लोग हुए पाबंद

City News Uttar Pradesh

सांसद के सौतेलेपन की मंशा नें बांदा को औधोगिक विकास में बना दिया “ठन -ठन गोपाल” ?

City News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अभियान चला बैंक शाखाओं का बारीकी से किया निरीक्षण, परखी सुरक्षा व्यवस्था

बांदा बन गया ‘तंदूर’ : आसमान से बरस रही आग, ज़मीन पर तड़प रही ज़िंदगी !

चित्रकूट में दिनदहाड़े अस्पताल जा रही नर्स से सामूहिक दुष्कर्म: चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़