City News Uttar Pradesh
बांदा में लाल सोना की काली छाया फिर बिखेरेगी चमक !
उत्तर प्रदेश

बांदा में लाल सोना की काली छाया फिर बिखेरेगी चमक ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में लाल सोना की काली छाया फिर से कुछ दिन सुस्ताने के बाद चमकेगी और अवैध खनन एवं परिवहन अट्टाहस करेगा।

बांदा में लाल सोना की काली छाया फिर बिखेरेगी चमक !
आपको बता दूँ की ओवरलोड मौरंग परिवहन में पहले भी पुलिस के अधिकारियों पर वरद हस्त के आरोप लगते रहे हैं। पिछले वर्षो में झांके तो 2018-19 में तत्कालीन एसपी शालिनी के समय भी बांदा जनपद में मौरंग भरे वाहनों की निकासी में भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ था। जिसमें ट्रक चालकों ने खुद लखनऊ में गिरवां पुलिस पर ओवरलोड मौरंग भरे वाहनों के निकासी के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत की थी। डीजी कार्यालय से मामले को संज्ञान में लेकर वहां से दो आइपीएस अधिकारी जिले में जांच को भेजे गए थे। जिनकी रिपोर्ट में तत्कालीन थानेदार विवेक प्रताप सिंह, कांस्टेबल देवार्षि व एक अन्य का नाम सामने आया था।

एसपी शालिनी ने तीनों को लाइन हाजिर किया था। बाद में लखनऊ से हुई कार्रवाई में उन्हें निलंबित किया गया था। इसी तरह वर्ष-2019 में तत्कालीन बांदा एसपी गणेश साहा पर भी ट्रांसफर व पोस्टिग के एक मामले में सांठ-गांठ करने के गंभीर आरोप लगे थे। जिसको लेकर उन्हें बांदा से हटाया गया था।

एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई होने के बाद जहां विभागीय अफसरों ने चुप्पी साध ली है,वहीं यह भी चर्चा है कि पूर्व एसपी के समय पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण में भी उनका हस्तक्षेप रहता था! वह जिसको चाहते थे, थाने में तैनाती होती थी। हालांकि नए एसपी अभिनंदन ने चार्ज संभाला तब से ब्रेक लगा।शायद यही वजह है कि उनकी ओर से मौरंग वाहनों की निकासी कराने की कलई खुल गई ।


एसटीएफ अधिकारी की जांच रिपोर्ट के मुताबिक राज्यपाल के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जो कार्रवाई की प्रतिलिपि जारी की गई है। उसमें किसी एसपी सिंह का हवाला दिया गया है। जो अवैध रूप से वाहनों की निकासी का कर्ताधर्ता है। उनसे बातचीत होने का आरोप एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान पर लगा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खेत की रखवाली कर रहे युवक की हत्या का आरोपी रामरूप गिरफ्तार: हथियार बरामद

City News Uttar Pradesh

बांदा में लव जेहाद प्रकरण : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सात गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

प्रसपा का प्रदर्शन : किसानों और महंगाई के मुद्दे पर दिया ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : केबल कटा, 18 गांवों में बिजली- पानी संकट

पेंशन का टेंशन : बैंक खाते के आधार से न जुड़ने पर अटकी बुजुर्गों की पेंशन

City News Uttar Pradesh

आप ने पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले को बुंदेलखंड प्रभारी किया मनोनीत, पार्टी में सक्रियता और जनसेवा का मिला परिणाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़