City News Uttar Pradesh
रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
उत्तर प्रदेश

बांदा से लापता छात्र नरसिंहपुर रेलवे ट्रैक पर मिला, अस्पताल में हुई मौत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला डीएम कालोनी निवासी पालिटेक्निक छात्र 18 वर्षीय अनुपम कुशवाहा पुत्र देवीदीन दो दिन पहले घर से मंदिर जाने को कहकर निकाला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। जिला जजी में कार्यरत कर्मचारी पिता देवीदीन ने कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने मोबाइल फोन को सर्विलांस में लगाकर जांच की। छात्र का मोबाइल जिला अस्पताल के एक कर्मचारी के पास मिला।

पुलिस ने कर्मचारी से कोतवाली में पूछताछ की। जिसमें अस्पताल कर्मी ने बताया कि मंदिर के अंदर भजन कीर्तन के दौरान कोई अपना मोबाइल छोड़ गया था। मंदिर में मौजूद लोगों ने उसे मोबाइल रखने के लिए दिया था। उधर जबलपुर के आगे नरसिंहपुर मध्यप्रदेश जिले के स्टेशन गंज थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर वह घायल पड़ा मिला है। आरपीएफ उसे अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया है। हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर स्वजन नरसिंहपुर के लिए रवाना हुए हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दानवीर की “दिल दरियावादी से झूमा कैप्टन का जन्म व विद्यालय का स्थापना दिवस”

City News Uttar Pradesh

Banda- अवैध जल संयोजन में प्रधान सहित नौ लोग फंसे कानूनी दायरे में

City News Uttar Pradesh

योगी जी जागो: बांदा का लहुरेटा बालू खदान लूट रहा है माफिया, अफसर ले रहें हैं बलैयां ?

City News Uttar Pradesh

जलूसे गोसिया तैयारी बैठक: निष्क्रिय पदाधिकारी हटाए, नए को सौंपी जिम्मेदारियां

City News Uttar Pradesh

Banda : पुरवाई नें दी राहत, गलन में आई कमी…

रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की गई दुआएं: सामूहिक इफ्तार का सिलसिला शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़