27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना : गैस कनेक्शन मिला तो चेहरे पर नजर आई मुस्कान
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना : गैस कनेक्शन मिला तो चेहरे पर नजर आई मुस्कान …

 

– प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को बांटे गए गैस कनेक्शन
– वर्चुअल संवाद करने के साथ सीएम ने गैस वितरण का किया शुभारंभ

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना-2 के अन्तर्गत प्रदेश में 20 लाख गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किये जायेंगे। इस योजना से समाज की गरीब महिलाओं को बहुत लाभ हुआ है। इस योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन प्राप्त होने से उन्हें अब स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना नही करना पडे़गा।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना : गैस कनेक्शन मिला तो चेहरे पर नजर आई मुस्कान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह बात प्रधानमंत्री उज्जवला योजना-2 के शुभारंभ तथा लाभार्थी महिलाओं से वर्चुवल संवाद के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के प्रथम चरण के अन्तर्गत प्रदेश में 01 करोड़ 47 लाख गरीब परिवारों को कनेक्शन प्रदान किए गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना : गैस कनेक्शन मिला तो चेहरे पर नजर आई मुस्कान

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में 01 करोड़ 61 लाख परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराये गये हैं। इसके साथ ही सामुदायिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी महिला समूहों को प्रदान की गयी है। सीएम ने कहा कि उज्जवला योजना-2 के अन्तर्गत प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान करने वाली सभी महिला लाभार्थियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने जनपद की महिला लाभार्थी प्रीती साहू व साफिया से वर्चुवल संवाद किया। उन्होंने यह जानकारी प्राप्त की कि पहले वे कैसे खाना बनाती थीं।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना : गैस कनेक्शन मिला तो चेहरे पर नजर आई मुस्कान

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त होने से जहां उन्हें खाना बनाने से सहूलियत होगी। इसके साथ ही उनके समय की बचत होगी जिससे वे दूसरा कार्य कर अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना : गैस कनेक्शन मिला तो चेहरे पर नजर आई मुस्कान

सांसद बांदा-चित्रकूट आरके सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीब महिलाओं के दर्द को समझते हुए यह महत्वाकांक्षी योजना प्रारम्भ की है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि रसोंई गैस कनेक्शन प्राप्त होने से महिलाओं का स्वास्थ्य सही रहेगा तथा उनके समय की भी बचत होगी।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में आये हुए जनप्रतिनिधियों तथा महिला लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में 105 महिलाओं को सांसद आरके सिंह पटेल, अध्यक्ष जिला पंचायत सुनील कुमार पटेल, विधायक तिंदवारी बृजेश प्रजापति तथा जिलाधिकारी आनंद कुमा सिंह ने निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम साहिबा रहें होशियार : स्वास्थ विभाग में “सूत न कपास, जुलाहों में लठ्ठम-लठ्ठ”

बांदा जेल में भी रह चुका है माफिया अतीक अहमद, पुराना नेटवर्क खंगाल रही है पुल‍िस

दीपावली से पहले महंगाई का झटका: दाल, आटा से लेकर चीनी की कीमतों में उछाल

City News Uttar Pradesh

विधान परिषद चुनाव के लिये पूर्व विधायक दलजीत सिंह का नाम चर्चा में !

हौसले को सलाम : दिव्यांग से खौफजदा हुए सात बदमाश, चीते सी फुर्ती दिखा छीनी बंदूक

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी का चैन खो गया: भूख – नींद भी कर रही है लुका छिपी !

ब्रेकिंग न्यूज़