City News Uttar Pradesh
कार में नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश

कार में नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म : समझौते के नाम पर पीड़िता को तीन दिन तक बनाया बंधक …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

कन्नौज। प्रशासन महिला अपराधों पर अंकुश लगने के कितने भी दावे कर ले, लेकिन वास्तविता इसके विपरीत ही है। दरअसल, कन्नौज में स्टाफ नर्स के साथ हुई कार में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के पूरे जिले को सन्न कर दिया है। इससे भी ज्यादा हैरत की बात तो ये है कि जब पीड़िता ने अपना दर्द अस्पताल संचालक को बताया तो उसने मदद के बजाय पीड़िता को कैद कर लिया और उसके मान-सम्मान का सौदा कर डाला। आरोपितों से पांच लाख रुपये लेकर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया। पीडि़ता को जब यह पता चला तो उसने थाने पहुंचे शिकायत की। पुलिस ने आरोपित अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चारों आरोपित अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि पुलिस ने अस्पताल संचालक दंपती के समेत छह पर मुकदमा दर्ज हुआ है।


पुलिस को दी तहरीर में पीडि़ता का आरोप है कि 19 अगस्त की रात योगेश अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर बाइक से आया थे। रात करीब 12 बजे योगेश के चार दोस्त बोलेरो से आए थे। योगेश ने नर्स को कोल्ड ड्रिंक पिला दी, इसके बाद उसे बेहोशी आने लगी तो वह लेट गई। योगेश उसका फोन लेकर बोलेरो के पास चला गया। जब वह लेने गई तो आरोपितों ने उसे बोलेरो में खींच लिया। सौरिख कट पर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक घंटे बाद आरोपित उसे अस्पताल के पास छोड़ गए।


पांच लाख में तय हुआ था सौदा: मंगलवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा सौरिख थाने पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल संचालक और पीडि़ता से बात की। उन्होंने बताया कि पीडि़ता के मुताबिक घटना की जानकारी अस्पताल संचालक को देने के बाद उसने पीडि़ता को बंधक बना लिया। पुलिस जांच में पता चला कि संचालक ने चारों आरोपितों को बुलाकर पहले 10 लाख रुपये मांगे और फिर पांच लाख में सौदा तय किया। हालांकि इस बीच किसी तरह पीड़िता वहां से निकल कर पुलिस तक पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीडि़ता मथुरा की रहने वाली है, उसे यहां ओम प्रकाश नाम के व्यक्ति ने नौकरी दिलवाई थी। संचालक ने इस व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये की चेक दी है।


आरोपित का अस्पताल सीज: अस्पताल में चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ न होने पर एसीएमओ ने अस्पताल को सीज कर दिया। मंगलवार को एसीएमओ डाक्टर राममोहन तिवारी, स्वास्थ्य विभाग के अपर शोध अधिकारी यतींद्र कुमार मंजुल व मलेरिया निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने सौरिख स्थित छिबरामऊ रोड पर संचालिक कृष्णा अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां पर चिकित्सक, पंजीकरण कक्ष खाली होना, वार्ड ब्वाय समेत पैरामेडिकल स्टाफ न होने पर सीज कर दिया गया। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल में कई कमियां पाई गई है। संचालक राजेश के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


एसपी ने बताया कि अस्पताल संचालक राजेश यादव, उनकी पत्नी रीता, योगेश और रवि को नामजद कर छह पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें सामूहिक दुष्कर्म, हमला, क्षति पहुंचाने की धाराएं शामिल हैं। आरोपितों की तलाश में सौरिख, इंदरगढ़ की पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : केन नदी में गुडिय़ा विसर्जन के बाद नहाते समय की डूबकर मौत …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत द्वारा नेत्र शिविर : 35 मरीजों को आपरेशन हेतु भेजा गया जानकी कुंड

City News Uttar Pradesh

दबंगई: ग्राम समाज की जमीन पर ‘अवैध कब्जा ! ‘सरकारी मशीनरी’ की उड़ी ‘धज्जियां’ !

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब नीलामी पर ‘राजनीति गरम’ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त आर.पी सिंह बन गये कठोर जमींदार : सौभाग्य बन गया है दुर्भाग्य !

City News Uttar Pradesh

डीआईजी विपिन मिश्रा एवं एसपी अभिनंदन नें शहर में निकाला मार्च : कानून का दें साथ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़