28 C
Lucknow
August 29, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा राजकीय मेडिकल कालेज के प्रवक्ता बनाए गए ईनएटी सर्जन डा. मुकेश
उत्तर प्रदेश

बांदा राजकीय मेडिकल कालेज के प्रवक्ता बनाए गए ईनएटी सर्जन डा. मुकेश ..

 

– जिला अस्पताल से रिलीव किए जाने पर मरीजों को होगी परेशानी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अब तक मरीजों को जिला अस्पताल में नाक, कान और गले का उपचार मुहैया हो जाता था। लेकिन अब शासन ने ईनएटी सर्जन डा. मुकेश को राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज का प्रवक्ता बना दिया है। बहुत जल्द डा. मुकेश को जिला अस्पताल से रिलीव किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय का जिला अस्पताल ईनएटी से खाली हो जाएगा और जनपद के मरीजों को उपचार नहीं मिल सकेगा।


जनपद मुख्यालय के अस्पताल में ईएनटी सर्जन (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ) अभी तो जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिले के तमाम इलाकों से आने वाले नाक, कान और गले की समस्या से पीड़ित मरीजों को आसानी के साथ उपचार मुहैया हो जाता था। लेकिन शासन स्तर से डा. मुकेश को राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज का प्रवक्ता बना दिया गया है।

ईएनटी सर्जन को प्रवक्ता बना दिए जाने से अब यह तय हो गया है कि डा. मुकेश बहुत जल्द जिला अस्पताल से रिलीव कर दिए जाएंगे और चिकित्सक अपनी सेवाएं मेडिकल कालेज में देंगे। ऐसे में जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को उपचार कैसे मुहैया हो पाएगा। मालुम हो कि राजकीय मेडिकल कालेज में पहले से तीन-तीन ईएनटी प्रवक्ता के तौर पर तैनात हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में तैनात ईएनटी का मेडिकल कालेज तबादला करना कहां तक उचित है। जिला अस्पताल प्रशासन के साथ ही शासन को भी मरीजों की इस समस्या पर विचार करना चाहिए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘चूल्हा-अंगीठी’ पुनः बननें लगे सहारा: रसोई गैस हुई दुर्लभ !

चित्रकूट अब आसमां पर भरेगा हवाई उड़ान : बजट में वित्त मंत्री नें किया ऐलान

City News Uttar Pradesh

बिजली के लिए ‘तरसती’ 3 हजार ज़िंदगियां: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर लगाया जाम

नूतन बाल समाज गणेश महोत्सव को प्रतिदिन लगा रहा चाँद : दर्शक भाव विभोर

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें दिया ‘आशिर्वाद’ : दूधो नहाओ और पूतो फलों, 114 जोड़े ‘एक दूजे’ के हुये

City News Uttar Pradesh

जय श्रीराम: विधायक प्रकाश नें 278 लाख रामलीला मैदान कायाकल्प को कराया स्वीकृत

ब्रेकिंग न्यूज़