City News Uttar Pradesh
डीएम आनंद सिंह का वार : छापेमारी में 31 दुकानदार फरार
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद सिंह का वार : छापेमारी में 31 दुकानदार फरार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में खाद की कालाबाजारी पर डीएम आनंद सिंह नें वार किया है। सामूहिक छापेमारी हुई। दरअसल इन दिनों खाद की कालाबाजारी हो रही है। दुकानें खोली नहीं जाती। किसान महंगे दर पर ब्लैक में इसकी खरीद को मजबूर हैं। डीएम आनंद सिंह को किसानों के माध्यम से जानकारी मिली तो उनके निर्देश पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अधिकारियों की पांच टीमें बनाकर जिले की 42 खाद की दुकानों में छापेमारी की गई। 31 दुकानें बंद मिली। इन सभी दुकानदारों को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर अगली कार्यवाही की जाएगी।


खरीफ फसलों के लिए खाद की मांग बढ़ते देख प्रशासन पारदर्शी वितरण को लेकर सक्रिय हो गया है। जिले की 43 उर्वरक बिक्री केंद्रों पांच अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की। तहसीलवार गठित टीमों में अतर्रा तहसील में जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, नरैनी में परियोजना निदेशक डीआरडीए हुबलाल, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ कुमार, बबेरू में भूमि संरक्षण अधिकारी आरके माथुर, तहसीलदार सुशील कुमार, पैलानी में एसडीएम रामककुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी व सदर तहसील में जिला उद्यान अधिकारी राजेन्द्र कुमार व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी संतोष कुमार ने खाद की दुकानों में छापेमारी की।

डीएम आनंद सिंह का वार : छापेमारी में 31 दुकानदार फरार

सभी बंद दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। छापेमारी के दौरान निजी थोक व फुटकर प्रतिष्ठानों में स्टाक का पीओएस मशीन व भौतिक मिलान सहित नमूनों को देखा गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया आगे भी छापेमारी की कार्यवाही जारी रहेगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘बेगम की सराय’ में ‘अय्याशी की गूंज ? किरण कॉलेज चौराहे पर ‘अंधेरे’ का ‘खेल’, नहीं पहुंचती पुलिस ?

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम दीपा नें उद्योगों के प्रोत्साहन हेतु प्रज्वलित किया उद्यमियों में आशा का दीप

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड का मन हो गया ‘हर्षित’ : कानपुर-कबरई ‘ग्रीनफील्ड हाईवे’ से ‘दिल्ली मुट्ठी’ में होगी

City News Uttar Pradesh Desk

हमीरपुर में फिर कोरोना की दस्तक, चार माह बाद मिला एक संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

City News Uttar Pradesh

दस वर्षों से चेहरे पर दाने निकलने से परेशान होकर, युवती ने मौत को लगाया गले

बारात से लौट रही कार और स्कार्पियो की आमने- सामने भिडंत, दूल्हे के बहनोई समेत पांच लोग घायल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़