27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में हैवानियत : सहेली के भाई ने अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने किया खुदकुशी का प्रयास ...
उत्तर प्रदेश

बांदा में हैवानियत : सहेली के भाई ने अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने किया खुदकुशी का प्रयास …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रशासन और सरकार के महिला सुरक्षा के संयुक्त प्रयास को एक बार फिर धता बताते हुए जिले में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, यहां आरोपित ने घटना के समय अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने व जान से मारने की पीड़िता को धमकी दी। बाद में जब आरोपित ब्लैकमेल कर उसका यौनशोषण करने लगा तो छात्रा ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। मामला स्वजन की जानकारी में आने पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।


बबेरू कोतवाली क्षेत्र में कस्बा निवासी 20 वर्षीय युवती स्नातक छात्रा है। उसकी सहेली नेता नगर स्थित मोहल्ले में रहती है। सहेली के भाई निखिल सोनी ने छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए उस पर दबाव बनाया और छात्रा की अस्मत लूटी इससे आजिज आकर छात्रा ने दो जुलाई को अपने घर में फांसी लगाने का प्रयास किया। भाई के देख लेने पर उसने निराश बहन की जान बचाई। इससे पीड़ित छात्रा ने रोते हुए अपने भाई से आपबीती बताई। भाई के समझाने पर छात्रा ने आरोपित युवक निखिल सोनी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी।


छात्रा ने बताया कि 25 मार्च को आरोपित निखिल ने घर आकर सहेली के बुलाने की बात उससे कही थी। इससे उसके साथ वह बाइक में सहेली के घर गई। वहां सहेली के घर में कोई नहीं था। सहेली के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ अश्लील वीडियो बनाया था। बाद में वीडियो वायरल करने व भाई को जान से मरवाने की धमकी देते हुए आरोपित ने उसके साथ 20 जुलाई को यौनशोषण किया। आगे भी इसी तरह वह यौनशोषण करने के लिए दबाव बनाता रहा है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।


सीओ सियाराम ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपित युवक को पुलिस ने कस्बे की नहर के पास से गिरफ्तार किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ उसे 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शहनाइयों की गूंज में गुम हो गई एक ज़िंदगी: जिसे लौटना था घर, वह पहुंच गया श्मशान

Banda : सड़क निर्माण को लेकर पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या,दो घायल, दोनों परिवार पंचायत चुनाव में थेआमने-सामने

बांदा की तिंदवारी विधानसभा : क्या पूर्व विधायक दलजीत भाजपा नइया लगायेगे पार ?

Banda : बच्चों में टीकाकरण, बुंदेलखंड में बांदा व झांसी फिसडडी ! …

बुंदेली बंजर जमीन पर उगेगी फसल: हेल्थ टॉनिक किसानों को करेगा मालामाल

डीएम जे रीभा के लिये बांदा कांटों भरा ताज ? या साबित कर देंगी की वह हैं कुशल बादशाह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़