City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चेक क्लोन कर लाखों रुपये उड़ाने वाले तीन जालसाजों को पकड़कर नगदी कराई वापस …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चेक क्लोन कर चार लाख से अधिक की नगदी पार करने वाले तीन जालसाजों को साइबर क्राइम की टीम ने गिरफ्तार करते हुए पीड़ित की रकम भी वापस कराई। जालसाजों को पकड़ने वाली टीम को शाबाशी देते हुए आईजी ने ठगी का शिकार पीड़ित को रकम वापसी की स्लिप सौंपी।


अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के सत्यनारायण के मार्गदर्शन में पीड़ित जयहिंद पुत्र छविलाल निवासी ग्राम सिचौरा थाना कबरई जनपद महोबा के खाते से चेक क्लोन करके 4 लाख 95 हजार 500 रुपये निकाल लिए गए। जिसके संबंध में थाना कबरई में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष द्वारा संपादित की जा रही थी। जिसके क्रम में आईजी ने साइबर क्राइम पुलिस को विवेचना में सहयोग हेतु आदेशित किया गया।

निर्देश मिलने पर स्थानीय पुलिस व साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच-पड़ताल के तहत तीन अभियुक्तां को गिरफ्तार कर जेल भेजा और पीड़ित के खाते से चेक क्लोन कर निकाली गई उक्त संपूर्ण धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आईजी के सत्यनारायण का आभार व्यक्त किया। जालसाजों को गिरफ्तार करने वाली टीम में साइबर क्राइम पुलिस प्रभारी मो. फहीम अख्तर, उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, मुख्य आरक्षी वसीम खान, आरक्षी दीपेश, रवींद्र सिंह, दिनेश कुमार पटेल आदि शामिल रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पचास से अधिक बच्चों का यौन शोषण : आरोपी जेई की पत्नी दुर्गावती की बहस टली …

भाजपा का बांदा सदर प्रबुद्ध सम्मेलन : विधायक नें झोंकी ताकत …

City News Uttar Pradesh

News- छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, सनसनीखेज मामला आया सामने…. 

City News Uttar Pradesh

चुनाव बाद घर-घर लगेंगे साढ़े तीन लाख 4जी स्मार्ट मीटर: बिजली चोरी पर लगेगा अंकुश

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : एक पखवारे में शुरू कराई जाएं खेलकूद गतिविधियां …

बांदा : संक्रमण में कमी आई जरूर लेकिन संकट टला नहीं- मुख्य चिकित्सा अधिकारी …

ब्रेकिंग न्यूज़