24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सावन का पहला दिन : बामदेवेश्वर मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। श्रावण मास के पहले दिन बामदेवेश्वर मंदिर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। भक्तगण जयकारे लगाते हुए मंदिर पंहुचे। यहां पर विधि विधान से भगवान शिव का पूजन अर्चन किया। हलांकि कोरोना महामारी के चलते इस बार गुफा में विराजमान भोलेनाथ के भक्तों ने दूर से ही दर्शन किए। साथ ही पाइप के सहारे जलाभिषेक किया।


सावन के पहले दिन शिवभक्तों में खासा उत्साह नजर आया। भोरकाल से ही शिवालय हर-हर महादेव की जयघोष से गूंजते रहे। प्राचीन वामदेवेश्वर मंदिर समेत अनेक शिवमंदिरों में सुबह से ही भक्तों का पूजन-अर्चन के लिए तांता लगा रहा।

इस बार कोरोना महामारी के चलते गुफा में विराजमान भोलेनाथ के भक्तों ने दूर से ही दर्शन किए। साथ ही पाइप के जरिए जलाभिषेक किया। यहां के अलावा यहां स्थित अन्य मंदिरों में भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प, फल-फूल, भांग धतूरा आदि चढ़ाए।

मंदिर प्रशासन ने इस बार भीड़ को नियंत्रण करने के लिए मंदिर में बैरिकेटिंग की व्यवस्था की है। मंदिर कमेटी कार्यकताओं ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बेहतर इंतजाम किए हैं। पूरी सीढ़ियों में जगह-जगह दो-दो कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।सोमवार को यहां भक्तों का खासा भीड़ जुटेगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बड़ा हादसा: बाईक सवार युवकों को ट्रक नें मारी ठोकर,दो की मौत एक घायल

City News Uttar Pradesh

खेद प्रकाशन ….City News Uttar Pradesh

नूतन बाल समाज गणेश महोत्सव में बंधी शमां: बुंदेली गीतों से माहौल हुआ भक्तिमय

City News Uttar Pradesh

सेल्फी ले लो मेरे यार : कालू कुंआ चौराहा जाम मुक्त होकर हुआ गुलजार

City News Uttar Pradesh

माफिया का तांडव : बालू का ‘अवैध कारोबार और करोड़ों की लूट’, प्रशासन क्यों बना मूकदर्शक ?

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में 53 वां राष्ट्रीय रामायण मेला 15 से: तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़