City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

पुलिस का करिश्मा : पंद्रह लाख का जुवां साढ़े 14 हजार में तब्दील ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बबेरू (बांदा) जिले की बबेरू पुलिस करिश्माई है।जिले का बड़ा जुवाड़ खाना पकड़ा। पंद्रह लाख का जूवां पकड़ा गया लेकिन पुलिस का करिश्मा अपरंपार रहा। फड़ से सिर्फ साढ़े 14 हजार की बरामदगी दिखाई गई।चार खिलाड़ी गिरफ्तार दिखाए गये एवं पांच फरार। फड़ से इतने कम रुपये बरामद दिखाने पर कस्बा पुलिस की कथित करतूत का मामला चर्चा का विषय बन गया है।
बताते है की कस्बा के चर्चित जुवाड़ घर में जिले के अन्य कस्बों से बावन परी के खिलाड़ी किस्मत आजमाने आते हैं।


कल रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस नें अश्वनी ओझा के मकान में छापा डाला।संतोष कुमार , विजय पाल सिंह पुत्र बोधन सिंह, दोनों निवासी नगर व कोतवाली बांदा, और तीसरा अभियुक्त प्रवीण कुमार पुत्र शारदा प्रसाद, बनारसी यादव पुत्र धर्मराज यादव, दोनों निवासी व थाना अतर्रा को पकड़ा गया।

वहीं 5 जुआरी मौके से भाग निकले, गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों के पास से जमा तलाशी से में14500 मालफड़, व एक गड्डी तास पुलिस ने बरामद किया । चारों अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान 5 जुआरियों के नाम प्रकाश में आए हैं, जो मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस फरार जुआरियों की तलाश में है। करिश्माई गिरफ्तार करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी सियाराम, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार, उप निरीक्षक रामदिनेश तिवारी, उप निरीक्षक सुजीत कुमार जयसवाल, हेड कांस्टेबल राजधर, कांस्टेबल ईशांत सैनी, शिव प्रकाश, चंदन सिंह, विजय सिंह यादव, गौरव कुमार गौतम मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हरियाली और ममता का ‘अनोखा संगम’ : छात्रों को मिला ‘पर्यावरण’ संरक्षण का ‘मंत्र’ !

बड़ा खुलासा : 12 हजार खातों में गलत तरीके से जा रही थी किसान सम्मान निधि, हो सकती है वसूली …

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘गरजा’ सवर्ण समाज: यूजीसी रेगुलेशन के खिलाफ कलेक्ट्रेट में हल्ला बोल !

City News Uttar Pradesh Desk

एसपी अभिनंदन की सजगता : शांति पूर्ण संपन्न हुई जुमे की नमाज

Banda : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया विवाह घर और वालीबाल कोर्ट का उद्घाटन …

City News Uttar Pradesh

शादी के दो वर्ष बाद विवाहिता को दस माह की बच्ची के साथ घर से निकाला: मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़