26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : खिड़की पर मोबाइल फोन रख फेसबुक लाइव करते हुए महिला ने दी थी जान …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महिला के खुदकुशी करने के मामले में कुछ ही देर बाद फंदा लगाते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। मृतका बेटियों ने रविवार को बताया कि मां ने खुदकुशी करने से पहले मोबाइल फोन खिड़की पर रखकर फेसबुक लाइव कर दिया था। वीडियो लाइव होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। उधर, पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि यदि लाइव पोस्ट इंटरनेट मीडिया में किसी दूसरे ने डाली है तो यह बड़ा अपराध है। उसे महिला को खुदकुशी करने से रोकना चाहिए था।


– खुद को घिरता देख पुलिस ने महिला के भाई को छोड़ा
खुदकुशी करने वाली महिला के स्वजन ने आरोप लगाया कि उनके साथ कोतवाली गए भाई रामकरन को ही पुलिस ने उठाकर बंद कर दिया था। उसे खुदकुशी करने के बाद रात में पुलिस ने छोड़ा है।


– घरेलू नाराजगी को लेकर तीन माह से घर पर नहीं था पति
एक तरफ जहां सुधा, उसके पति श्रीप्रसाद व पुत्र के विरुद्ध जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज है। वहीं, दूसरी ओर श्रीप्रसाद की बेटियों ने बताया कि पिता का बैंक के मामले में कोई मतलब नहीं था। वह तो करीब तीन माह से घरेलू नाराजगी के चलते घर ही नहीं आ रहे हैं।


– कैशियर ने तीन करोड़ के गबन का लगाया आरोप
पुलिस व स्वजन ने बताया कि दीपक रैकवार बैंक की शाखा शहर के क्योटरा समेत नरैनी व मौदहा थाना क्षेत्र में चला रहा था। बैंक की कैशियर विमल पाठक व उनके पक्ष के अन्य लोगों का आरोप है कि दीपक रैकवार ने करीब तीन करोड़ की हेराफेरी की है। इसकी शिकायत कैशियर ने मौदहा थाने में की थी। आरोपों की क्या सच्चाई है। उसके मिलने व जांच के बाद सामने आ सकेंगे।


-मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित भागे
महिला की बेटी रिया ने बताया कि घटना के पहले उनके घर में आरोपितों ने अपने साथियों के साथ आकर तोडफ़ोड़ व धमकी दी थी। अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद नामजद सभी आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करे।


– कोतवाली से महिला का बाइक सवार कर रहा था पीछा
खुदकुशी करने वाली महिला के स्वजन ने बताया कि कोतवाली से सुधा रोते हुए ई रिक्शे में घर पहुंची थीं। एक बाइक सवार उनका पीछा कर रहा था। इससे रिक्शे से उतरकर घर आने के बाद सुधा ने अपनी मां कुंवरिया से जल्दी दरवाजा बंद करने को कहा था। घर में पहले फंदा लगाने का जब प्रयास किया तो उन्होंने रोक लिया था। कुछ देर बाद जब मां अंदर चली गईं, तब खुदकुशी की है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का ‘शंखनाद’ : स्नातक चुनाव हेतु दिया ‘जीत’ का मंत्र

City News Uttar Pradesh

जंगलों में लगी भीषड आग : बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू

Banda : जिले में कोरेाना मरीजों की भरमार, 255 नए पाजिटिव केस मिले …

बांदा में भीषण सड़क हादसा: टॉली बेकाबू होकर पलटी, दो बच्चों की मौत, 11 लोग हुए घायल

City News Uttar Pradesh

गेहूं खरीद में सरकारी क्रय केंद्रों को बाजार नें पटका : सन्नाटे नें बढ़ाई चिंता !

यूपी बोर्ड पेपर लीक कांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए सख्त, दोषियों पर रासुका लगाने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़