City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : पत्नी के वापस न आने पर पति ने खुद और बच्चे को पिलाया जहरीली कीटनाशक दवा, हालत गंभीर …

 

( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

बांदा। बहन-बहनोई के घर से पत्नी के वापस न आने से क्षुब्ध पति ने कीटनाशक दवा पी ली। उसने अपने बच्चे को भी शेष बची दवा पिला दी। इससे दोनें को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


बदौसा थाना क्षेत्र के मुहल्ला बंगालीपुरा निवासी 40 वर्षीय मूरत कुमार फल व सब्जी आदि की फेरी लगाता है। शाम करीब चार बजे उसने कीटनाशक दवा पी ली। इसके बाद उसने अपने 8 वर्षीय छोटे बेटे किशन को भी वही दवा पिला दी। कुछ देरबाद दोनों की हालत बिगडऩे लगी। अन्य स्वजन को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत में सुधार न होते देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पति ने बताया कि एक माह पहले पत्नी चुनकी बिना बताए अपनी बहन-बहनोई के घर चित्रकूट चली गई है। आरोप लगाया कि 20 जून को वह पत्नी को जब लेने गया तो उसकी बहन ने उसे पीटकर भगा दिया है।

उनका कहना है कि वह अपने घर में रहने की जगह चित्रकूट में आकर किराए के मकान में रहे। उनकी बात न मानने पर वह पत्नी को भेजने के लिए तैयार नहीं हैं। पत्नी भी उन्हीं के कहने के हिसाब से चल रही है। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। हालांकि उसने अपने बच्चे को कीटनाशक नहीं पिलाया है। उसकी बची हुई कीटनाशक दवा बाद में उसने खुद पी है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वाह प्रशासन वाह : लाल सोने की खदानों में बहनें लगी रक्त धार !

City News Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी में लापरवाही का तमाचा: चेहरा प्रमाणीकरण में फिसड्डी, सेवा समाप्ति की चेतावनी

खुशखबरी : रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में अब न्यूरो सर्जरी व ब्रेस्ट के मरीजों का भी होगा इलाज

City News Uttar Pradesh

टीचर सोसाइटी नें लिखा स्वर्णिम अध्याय : मृतक शिक्षक आश्रितों को दिये पांच -पांच 5 लाख

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को मिली वाई प्लस सिक्योरिटी, पार्टी जल्द करेगी प्रत्याशियों का एलान

City News Uttar Pradesh

बांदा की “खुशबू की कानपुर से लेकर दिल्ली तक बाहर” : “मोहब्बत” में हो रही “बोली की भरमार”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़