City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : पत्थर से सिर कूचकर महिला की बेरहमी से हत्या, अस्तव्यस्त कपड़े कर रहे थे दुष्कर्म की ओर इशारा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव में रविवार की रात पत्थर से सिर कूचकर महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्याारे शव को पन्नी से ढककर फरार हो गए। कपड़े अस्त-व्यस्त देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया है और पुलिस छानबीन में जुटी है।


चित्रकूट जनपद के ग्राम रैपुरा माफी में पति से विवाद के बाद तीस साल पहले 52 वर्षीय महिला छोड़कर मायके बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम ओरन में माता-पिता के साथ रहने लगी थी। करीब 10 वर्ष पहले उसके मां व पिता मोतीलाल की मौत हो गई थी। कोई आवास न होने के कारण शंकुतला आसपास लोगों से खाना मांगकर अपना गुजारा करती थी और रात में पिढ़ियन थोक डेरी के बाहर चबूतरे पर सोती थी। रविवार देर रात किसी ने बड़े पत्थर से शंकुतला का सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पन्नी और साड़ी उसपर ओढ़ाकर आरोपित फरार हो गए।


साेमवार की सुबह खून बहा देखकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई और भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने ओरन चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह को घटना की सूचना दी। चौकी इंचार्ज समेत बिसंडा थाना निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने घटनास्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे तक उसे बात करते देखा गया था। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। रात में किसी ने वारदात को अंजाम दिया है। अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल की जांच की। नजदीक पड़ा खून लगा पत्थर बरामद कर टीम ने कई नमूने लिए हैं। एएसपी का कहना है कि घटना से संबंधित हर बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है, हत्यारों को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, प्राइमरी कक्षाएं एक मार्च से…

City News Uttar Pradesh

फूल मार्केट बना ‘अतिक्रमण की जड़’: वाहनों की पार्किंग से चौक बाजार में ‘जाम का जाल’

City News Uttar Pradesh

डीएम चेंबर छोड़कर भागे: सपा नेता अशोक सिंह गौर के ‘आंदोलन’ नें भर दी थी सिहरन !

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा में ग्राम पंचायतों का चुनाव, रच दिया गया इतिहास ! …

रालोद नेता वीरेंद्र साक्षी नें सपा में फिर की सेंध मारी: चरण सिंह जयंती पर कराई सदस्यता

City News Uttar Pradesh

बांदा जिला पंचायत : भाजपा-बसपा में शतरंज, सदस्यों का रेट पहुंचा एक करोड़ ! …

ब्रेकिंग न्यूज़