29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : पुलिस टीम पर हमला-पथराव, महिलाओं ने कर्मियों को दौड़ाया, तीन लोग हुए गिरफ्तार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकला गांव में शनिवार की देर रात नशेबाजों ने युवती से छेड़छाड़ की और रविवार दोपहर उसके स्वजन को धमकाया। युवती ने थाने में शिकायत की तो जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पथराव कर महिलाओं ने हाथों में चप्पल लेकर पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया।

जान बचाकर भागी पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) टीम ने थाने में सूचना दी। जिसके बाद भारी फोर्स पहुंचा और दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार आरोपितों की तलाश की जा रही हैं।


गांव में शनिवार की रात बर्थडे पार्टी में पारिवारिक लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। आरोप है कि मोहल्ले के सुनील, सुशील, गंगा सोनकर व श्रीकृष्ण सोनकर नशे में धुत होकर पहुंचे और डांस करने लगे। एक युवती का हाथ पकड़ लिया। युवती के शोर मचाने पर फायङ्क्षरग कर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। रात में ही ग्रामीणों की पंचायत में सुलह हो गई। रात में मामला शांत होने के बाद रविवार दोपहर युवती के पिता को युवकों ने रोककर जान से मारने की धमकी दी। इस पर युवती ने चौकी में शिकायत दर्ज कराई। चौकी इंचार्ज प्रकाश द्विवेदी ने यूपी 112 टीम को भेजा। जैसे ही पुलिस पहुंची, आरोपित पक्ष के लोगों ने एकजुट हो पथराव कर दिया। महिलाओं ने चप्पल लेकर पुलिस कर्मियों को दौड़ाया तो वह जान बचाकर भाग निकले।


– फोर्स लेकर पहुंचे थानेदार, महिला कांस्टेबलों ने संभाले हालात
जानकारी पर थाना प्रभारी उमेश कुमार ङ्क्षसह भारी फोर्स के साथ पहुंचे। महिलाओं की भीड़ देख महिला कांस्टेबल मोर्चा संभाल खड़ी हो गईं। पुलिस ने आरोपित पक्ष के सुनील कुमार व उसकी पत्नी प्रमिला और सुशील कुमार की पत्नी रानी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर सुशील, सुनील श्रीकृष्ण समेत तीन महिलाओं और पांच अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीआरवी 0827 के सिपाहियों ने सरकारी कार्य में बाधा मारपीट करने आदि का मुकदमा दर्ज कराया। सुनील कुमार व दो महिलाओं प्रमिला व रानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट की पूर्व चेयरमैन नीलम करवरिया का आकस्मिक निधन: शोक की लहर

City News Uttar Pradesh

शानें शौकत से निकला जलूस ये गौसिया : अलमदद के गूंजे नारे

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष मालती व अंकित का ‘नववर्ष’ पर संदेश: ‘स्वच्छ-सुंदर बांदा’ बनाने का किया ‘आह्वान’

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने पूर्वांचल में फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल: विपक्ष के काम पर उठाए सवाल

दो हंसो का जोड़ा बिछुड़नें से सनसनी : डीडीसी सदस्य श्वेता सिंह की संदिग्ध आत्महत्या

City News Uttar Pradesh

Banda  : प्याज और लहसुन की खेती किसानों के लिये करेगी धन वर्षा ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़