City News Uttar Pradesh
मनोरंजन

एक्ट्रेस यामी गौतम को ED ने भेजा नोटिस, 7 जुलाई तक मनी लॉन्ड्रिंग केस में दर्ज कराना है बयान

नई दिल्ली। एक्ट्रेस यामी गौतम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। उनसे FEMA (फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) के उल्लंघन के मामले में पूछताछ की जाएगी। यामी गौतम को ईडी ने दूसरी बार समन जारी किया है। पहली बार समन बीते साल जारी किया गया था। उस वक्त यामी लॉकडाउन के प्रतिबंधों की वजह से वह ईडी ऑफिस नहीं पहुंच पाई थीं। इस बार यामी को 7 जुलाई तक ईडी के ऑफिस में हाजिर होना है।

यामी गौतम पर ईडी की नजर है। खबरें हैं कि यामी के अकाउंट से विदेशी मुद्रा के ट्रांजैक्शन में गड़बड़ी जांच के दायरे में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बड़े बैनर की फिल्में मनी लॉन्ड्रिंग के चलते ईडी के निशाने पर हैं। बीते साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों से ईडी पूछताछ कर चुका है। यामी हाल ही में ‘उरी’ डायरेक्टर आदित्य धर से शादी कर खबरों में आ चुकीं हैं।

पिछले दिनों यामी गौतम अपने पति के साथ मुंबई लौट आईं थी। इनके न्यू लुक की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।यामी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह 3 फिल्में भूत पुलिस, दसवीं, अ थर्सडे में नजर आने वाली हैं। भूत पुलिस में यामी के साथ अर्जुन कपूर, सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में हैं। दसवीं में यामी गौतम के साथ अभिषेक बच्चन और निरमत कौर नजर आएंगे। फिल्म में यामी आईपीएस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, अ थर्सडे में यामी एक टीचर का किरदार निभाएंगी, जो कि एक थ्रिलर फिल्म हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Bhupinder Singh: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर भूपिंदर सिंह का निधन, 82 साल की उम्र में कहा अलविदा

City News Uttar Pradesh

The Kashmir Files: उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री हुई बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही “द कश्मीर फाइल्स फिल्म”, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

बालिका वधू सीजन- 2 में बांदा की बेटी अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला आएंगी नजर …

मनोज बाजपेयी, दिलजीत और कंगना की फिल्मों के सामने आमिर खान की ऐतिहासिक एंट्री: 25 साल बाद फिर बजेगा ‘डंका’

City News Uttar Pradesh Desk

दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं एक्ट्रेस कंगना रनौत…

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक नें दिया इस्तीफा: फिल्म या राजनीति में जाने की चर्चा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़