32 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक युवक का शव खेत में पड़ा ग्रामीणों ने देखा तो भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक परिजनों ने जहां हत्या किए जाने का आरोप लगाया है वहीं पुलिस का दावा है कि अधिक शराब पीने से युवक की मौत होने की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत सामने आएगी।

 


मालुम हो कि चिल्ला थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव में रहने वाले रामबाबू (38) पुत्र छेदुवां का शव देहात कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में अनिल मिश्र के खेत में पड़ा पाया गया। ग्रामीणों ने देखा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछतांछ की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साले इंद्रजीत ने पुलिस को सूचना दी थी।

इंद्रजीत ने बताया कि रामबाबू शराब पीने का आदी था। अक्सर शराब पीने के बाद उसकी बहन के साथ गाली-गलौज करता था। पिछले दो वर्षों से पति की शराबखोरी से परेशान होकर मृतक की पत्नी अपने मायके में रह रही है। इसके बावजूद रामबाबू हर तीसरे दिन करहिया गांव आता-जाता था। मृतक परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। खबर पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राकेश कुमार ने कहा कि अधिक शराब पीने से युवक की मौत होने की संभावना है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“मुफ्त का चंदन घिस मेरे नन्दन” 15 तक, अब लगेगे दाम ! …

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : सभी अधिशाषी अधिकारी सुबह करें शहर भ्रमण …

City News Uttar Pradesh

बांदा सहित बुंदेलखंड में आया भूकंप का झटका : लोगों में दहशत !

City News Uttar Pradesh

बांदा में गौरव महोत्सव बुंदेलखंड को करेगा गौरान्वित: टेंट सिटी व सड़कें हो रहीं दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति का तबादला : नागेंद्र प्रताप होंगे बांदा के नये जिलाधिकारी

पूर्व विधायक दलजीत के यहां दीवारी नृत्य में चटकी जमकर लाठियां …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़