- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के कमासिन कस्बे से एक प्राइवेट मिनी बस दोपहर में करीब 30 सवारियां को लेकर शहर आ रही थी। रास्ते में कमासिन थाने से करीब चार किलोमीटर दूर खरौली गांव के पास बस अनियंत्रित हो गई। चालक स्टीयरिंग संभाल पाता इससे पहले बस गहरी खंती में पलट गई। हादसे के बाद मची-चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना निरीक्षक रामाश्रय सिंह ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह बस में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। बाद में घायल 39 वर्षीय सत्यनारायण निवासी ग्राम मऊ, 60 वर्षीय राम भवन कमासिन, 25 वर्षीय इंद्रजीत 25 ग्राम धुंधुई, 22 वर्षीय सफीक खान, जनपद जालौन, 70 वर्षीय राम सजीवन निवासी तिलौसा, 50 वर्षीय प्रेमा पत्नी चंद्रपाल ग्राम इंगुवारी, 25 वर्षीय उदय पाल, धुमाई, 42 वर्षीय परशुराम ग्राम धुमाई, 25 वर्षीय रमाकांत परिचालक ग्राम जुगरेहली, 40 वर्षीय रामकिशोर ग्राम धुमाई, 42 वर्षीय राजाराम ग्राम घुमाई सहित चार अज्ञात गंभीर घायलों को सीएससी में भर्ती कराया गया। उदय पाल व परशुराम समेत कुछ को मामूली चोटें आईं। गंभीर 16 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि चालक शराब के नशे में लग रहा था। जिसके चलते वह बार-बार पसीना पोंछ रहा था। उसकी लापरवाही से बस अनियंत्रित हुई है।

– अपनों को खोजते रहे घायल यात्री
हादसे का दृश्य इतना भयावह था कि इसे देखने वालों के पैराें तले जमीन खिसक गई। दरअसल, जमीन पर गिरने से पहले बस खंती में कई बार पलटी खाकर गिरी। इससे बस में बैठे घायल यात्रियों को अपने सामान व स्वजन की चिंता रही। वह घायल होने के बाद अपने स्वजन को आवाज देकर पुकारते दिखे। कुछ यात्रियों ने बताया कि सामान आपाधापी में गुम हो गया है।

– पहले भी हुए बस हादसे
बबेरू रोड में पिछले वर्ष भी बस पलट चुकी है। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। कई यात्री घायल हुए थे। छह माह पहले जमालपुर के पास बस की टक्कर से टेपों सवार छह लोगों की मौत हो गई थी। प्राइवेट बसों के संचालन में लापरवाही की जा रही है। जिससे इस तरह के हादसे हो रहे हैं। हालांकि एसपी अभिनंदन इस समय प्राइवेट बसों में ज्यादा सवारियों के भरने में रोक लगाने के लिए अभियान चलवा रहे हैं। इसमें अब तक करीब चार से पांच बसों को सीज किया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
