24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
राजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नें भाजपाइयों को दिया 2022 में जीत का मंत्र, आधा दर्जन नकारा मंत्री हटेंगे ! …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो ) 

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने लखनऊ में तीन दिन तक सत्ता और संगठन के पदाधिकारियों साथ बैठककर उनके कामकाज की समीक्षा की। विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। विधायको और सांसदों से पूछा गया कि अभी चुनाव हो जाएं तो पार्टी की क्या स्थिति होगी।

बैठक से पहले राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा तेज थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अधिकारों में कटौती की जा सकती है। कुछ और शीर्ष पदों में बदलाव की भी बात थी। लेकिन बीएल संतोष ने जाते-जाते योगी की तारीफ में इतने पुल बांधे कि कयास हवा हो गए। अलबत्ता, योगी मंत्रिमंडल में कुछ चेहरों को बदला जा सकता है तो ब्यूरोक्रेसी में भी बड़े बदलाव के संकेत हैं।


सूत्रों की मानें तो भाजपा संगठन और सत्ता में उच्च स्तरीय फेरबदल जैसी कोई बात नहीं है। योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की अगुआई में ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। तीन दिन की बैठक के बाद यह संदेश दिया गया कि सामंजस्य बनाकर कार्यकर्ता पर पदाधिकारी पूरे दम से योगी-मोदी सरकार की उपलब्धियों और अच्छे कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। मीडिया व आइटी सेल के पदधिकारियों को भी रणनीति बनाने के लिए कहा गया। बीएल संतोष और राधा मोहन सिंह दोनों ने जाते-जाते सीएम योगी की तारीफ कर गये। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान यूपी सरकार ने प्रभावी तरीके से कोरोना पर नियंत्रण किया है और जनता का ख्याल रखा।


बीएल संतोष ने भाजपा को विपक्ष की नकारात्मक बयानबाजी का तर्कों के साथ मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही। कहा कि आने वाले दिनों में विपक्ष की नकारात्मक टिप्पणियां बढ़ेगी। उनकी ओर से सरकार की मनगढ़ंत तीखी अलोचना की जाएगी, इनका तर्क के साथ उचित जवाब भी दिया जाना चाहिए।


बीएल संतोष अब तीन दिन की बैठक का ब्योरा दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सौंपेंगे इसके बाद ही मंत्रिमंडल में फेरबदल और संगठन में कुछ को नयी जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय होगा। इतना तय है कि मंत्रिमंडल से आधा दर्जन से अधिक नकारा मंत्रियों को हटाया जा सकता है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने बनाई खास रणनीति: उपचुनाव में उतारी जाएगी 30 मंत्रियों की टीम, मंत्रियों की सांख दांव पर

नसीमुद्दीन की ताबड़तोड़ ‘पीडीए’ बैठक ने ‘भरा’ जोश: बोले- 2027 में सपा सरकार की होगी ‘ताजपोशी’

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश ‘तिंदवारी’ के ‘भाग्य विधाता’ साबित: चार साल में ‘रच’ दिया ‘इतिहास’

City News Uttar Pradesh Desk

पीएम मोदी का काशी में भव्य स्वागत: शंख और ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा मोदी-मोदी और त्रिशूल उठाकर पीएम बोले-हर हर महादेव

City News Uttar Pradesh

बांदा में सांसद कृष्णा को ‘अपनों’ का ही झटका ? पटेल वोट बैंक तिलमिलाया, बिरादरी के नाम पर वोटजीत के बाद ‘गेट आउट’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़