30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
नई नहर की टेस्टिंग बनी मुसीबत: कटान से गांव में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात
उत्तर प्रदेश

नई नहर की टेस्टिंग बनी मुसीबत: कटान से गांव में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की पैलानी तहसील के अलोना के खस्सी पुरवा गांव में गुरुवार सुबह नहर कटान से अफरातफरी मच गई। केन कैनाल लिफ्ट परियोजना के तहत बनी नई नहर की टेस्टिंग के दौरान पानी का दबाव बढ़ने से नहर कई जगह से टूट गई, जिससे बस्ती और खेतों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। ग्रामीणों की गृहस्थी डूब गई, फसलें बर्बाद हो गईं और गांव में हड़कंप मच गया।

नई नहर की टेस्टिंग बनी मुसीबत: कटान से गांव में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात

गुरुवार तड़के सुबह चार बजे विभागीय अधिकारियों नें अलोना पंप कैनाल से नहर में पानी छोड़ा। शुरुआत में पानी धीमी गति से बह रहा था, लेकिन जैसे ही दूसरा पंप चालू हुआ, पानी का दबाव बढ़ गया और नई मिट्टी से बनी नहर टूट गई। देखते ही देखते पानी खस्सी पुरवा बस्ती में घुस गया,जिससे लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। नहर का पानी किसानों के खेतों और घरों में भर गया। कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। गांव जाने के रास्ते भी पानी में डूब गए, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

नई नहर की टेस्टिंग बनी मुसीबत: कटान से गांव में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात

इस घटना के बाद केन कैनाल के जूनियर इंजीनियर सत्यदेव कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि नहर की टेस्टिंग के लिए पानी छोड़ा गया था, लेकिन नई बनी नहर में मिट्टी की पकड़ कमजोर होने के कारण नहर बीच से टूट गई। पानी बस्ती में घुस गया। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पानी का प्रवाह रोक दिया गया है। और आगे ऐसी घटना न हो, इसके लिए सुधार कार्य किया जाएगा। लेकिन ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बिना ठोस इंतजाम के नहर की टेस्टिंग की गई, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। गांव के किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति राज्यमंत्री ने पक्षियों को बचाने का किया आवाहन : अपने आवास में लगाया लकड़ी का घोसला

खाकी का ‘काला’ सच: वर्दी हुई दागदार, इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों पर कोर्ट की ‘गाज’

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक सिंह ने फिर जताई नौकरी की इच्छा: योगी सरकार का इनकार !

एसपी अभिनंदन सख्त : बिना दबाव निष्पक्ष ढंग से करें कार्रवाई, भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई …

Banda : यौन शोषण केस: निलंबित जेई की पत्नी को नहीं मिली राहत, दो फरवरी को जमानत पर होगी सुनवाई…

City News Uttar Pradesh

माफियाओं का दुस्साहस : बालू खदान मरौली खंड चार व छह प्रशासन-शासन से हैं निर्भय !

ब्रेकिंग न्यूज़