27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
महंगाई का कमाल: चिकन से महंगा हुआ दाल, आम को आलू नें लगाई पछाड़
उत्तर प्रदेश

महंगाई का कमाल: चिकन से महंगा हुआ दाल, आम को आलू नें लगाई पछाड़

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में सब्जी -दाल की महंगाई कमाल किये है। “आम से महंगा आलू” हो गया है तो दाल से सस्ता चिकन हो गया है। सावन के महीने में संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे की भी धूम है। जैसा की विदित है की पिछले कुछ दिनों से सब्जियों और दाल के दाम आसमान छू रहे हैं।

महंगाई का कमाल: चिकन से महंगा हुआ दाल, आम को आलू नें लगाई पछाड़

इससे आम आदमी की जेब पर फर्क पड़ा है। पिछले एक माह से यह महंगाई क्रीज पर डटी चौके -छक्के जड़ रही है। रेट बढ़ने से रसोई का बजट ज्यादा बिगड़ गया है।कुछ दिन पहले दाल नॉर्मल रेट पर बिक रही थी। अचानक दाल के दाम बढ़ गए हैं। 90 रुपये किलो मिलने वाली अरहर दाल अब 200 रुपये किलो मिल रही है। अन्य दाल भी डेढ़ सौ तक के रेंज में हैं। जिसके चलते दलों के ग्राहक अब लगभग गायब से हो गए हैं। कैथी बाजार के दाल व्यवसाई रवींद्र राय नें बताया की पहले दिन में दाल की बिक्री अच्छी हो जाती थी, लेकिन महंगाई का आलम यह है कि अब दिन में एक बोरी मुश्किल से दाल की बिक पाती है। महंगाई की वजह से लोगों ने दाल से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। दाल की महंगाई के बारे में उसने बताया कि पीछे से ही दाल महंगी मिल रही है।

महंगाई का कमाल: चिकन से महंगा हुआ दाल, आम को आलू नें लगाई पछाड़

मानसून भी इसके पीछे एक वजह है। जिसके चलते ट्रक देरी से पहुंच रहे हैं। जिससे दाल का स्टॉक कम हो गया है। दिन प्रतिदिन दाल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वालों दिनों में भी दाल महंगी हो सकती है। क्योंकि बरसात में ट्रांसपोर्टेशन का खर्च बढ़ जाता है। दुकानदारों का कहना है की हमारे पास तक पहुंचते-पहुंचते दाल महंगी हो जाती है। पहले दाल आसानी से दुकानों में पहुंच जाती थी और दाल का रेट सस्ता था, लेकिन अब ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा बढ़ गया है। ऊपर की लागत बढ़ गई है। दाल का स्टॉक भी खत्म होते जा रहा है। यानी आने वाले समय में दाल और महंगी हो सकती है। दूसरी और दाल सब्जी की तुलना में चिकन और अंडों नें सावन को दरकिनार कर अधिकांश रसोइयों में कब्जा जमा लिया हैं। “दाल रोटी खावो हरी के गुण गावो” के गीत पर महंगाई का ग्रहण लग गया हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : साली को घुमाना जीजा को पड़ा महंगा, ससुर की शिकायत पर आई पत्नी फिर हुआ कुछ ऐसा …

अंकित की ‘रणनीति’ से ‘तिरंगामय’ हुआ बांदा: ‘चौराहों से गलियों’ तक दिखी ‘देशभक्ति’ की शान

City News Uttar Pradesh Desk

जिले में बच्चियां हो रही है गुम : पुलिस अधीक्षक का अपराधियों के लिये आपरेशन शुरू !

City News Uttar Pradesh

बांदा में अपराधियों का तांडव: सड़क पर गोलियों की गूंज, दो दोस्तों पर नकाबपोशों ने बरसाईं गोलियां

यूपी : भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त एक्शन के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, प्रदेश पुलिस की होगी फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट

City News Uttar Pradesh

प्रशिक्षण शिविर का समापन : मंत्री साध्वी, रामकेश और प्रकाश नें दिया अमृत ज्ञान

ब्रेकिंग न्यूज़