-
Sharad Mishra [ Editor In Chief ]
राजनीति : क्या गठबंधन वाली मोदी सरकार गिर जाएगी ? क्या एनडीए के सहयोगी दल अपना समर्थन वापस ले लेंगे ? क्या इसके पीछे राहुल गांधी का हाथ होगा ? राहुल के दावे में कितना दम है। उन्हें भरोसा है या बस भ्रम है ? ये सवाल इसलिए उठे हैं क्योंकि राहुल गांधी ने एक विदेशी अखबार को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि मोदी कैंप के कई नेता उनके संपर्क में हैं और NDA सरकार कमजोर है, जो कभी भी गिर सकती है। राहुल के इस दावे को बीजेपी मुंगेरी लाल के हसीन सपने बता रही है. आइए सबसे पहले जानते हैं कि राहुल गांधी ने क्या कहा है।

राहुल गांधी कहते हैं, संख्या इतनी कम है कि स्थिति बहुत नाजुक है। छोटी सी गड़बड़ी सरकार को गिरा सकती है। बस किसी एक सहयोगी को दूसरी तरफ मुड़ना है। मोदी के खेमे में बहुत असंतोष है। उनके यहां ऐसे लोग हैं, जो हमारे संपर्क में हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने धार्मिक तनाव का फायदे उठाने की कोशिश की। उन्होंने भारत के बड़े मुस्लिम अल्पसंख्यक वर्ग को घुसपैठिया कहा था।
– नरेंद्र मोदी को लगा कि वो नफरत फैला सकते हैं
राहुल गांधी आगे कहते हैं, नरेंद्र मोदी को लगा कि वो नफरत फैला सकते हैं, गुस्सा फैला सकते हैं और इसका फायदा उठा सकते हैं। मगर, भारत के लोगों ने इस चुनाव में ये सब खारिज कर दिया है। यही कारण है कि NDA गठबंधन संघर्ष करेगा क्योंकि 2014 और 2019 में पीएम मोदी के लिए जिस चीज़ ने काम किया, वो अब काम नहीं कर रहा है।

– INDIA गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया होता
कांग्रेस सांसद ने कहा कि INDIA गठबंधन ने बिना किसी शक के बहुमत हासिल कर लिया होता लेकिन उन्होंने (बीजेपी) वोटिंग से पहले दो राज्य के मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया। कांग्रेस के कुछ बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया। हमने अपने हाथ पीछे बांधकर लड़ाई लड़ी। भारत के लोग जानते थे कि उन्हें क्या करना है। इस चुनाव में सफल होने वाले बहुत से विचार भारत जोड़ो यात्रा से आए थे।
– पीएम मोदी की छवि खत्म हो चुकी है
राहुल गांधी ने दावा किया कि पीएम मोदी का विचार और उनकी छवि खत्म हो चुकी है। जिस पार्टी ने पिछले 10 साल अयोध्या के बारे में बात करने में बिताए, उसका अयोध्या में सफाया हो गया है। असल में जो हुआ है वो ये है कि धार्मिक घृणा पैदा करने का विचार ध्वस्त हुआ है।
– भाजपा बोली- मुंगेरी लाल के हसीन सपने
राहुल गांधी के इस दावे के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा है कि दिन के उजाले में राहुल गांधी मुंगेरी लाल का हसीन सपने देख रहे हैं। NDA की सरकार मजबूत है और पीएम मोदी के नेतृत्व में काम कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी एक-एक पल देश के गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। वो देश का गौरव बढ़ाने में लगे हुए हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
