27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, खुफिया एजेंसी के इनुपट के बाद लिया गया बड़ा फैसला
देश विदेशराजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, खुफिया एजेंसी के इनुपट के बाद लिया गया बड़ा फैसला

  • ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की खतरे की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। सीआरपीएफ उन्हें सुरक्षा कवर मुहैया कराएगा। गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। प्रमुख विपक्षी दल के अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खरगे आम चुनावों के दौरान देश भर में बड़े पैमाने पर दौरे करेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए ही यह फैसला किया गया है। मल्लिकार्जुन खरगे अब तीन शिफ्टों में 24 घंटे 55 सीआरपीएफ कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। इस कवर में बुलेटप्रूफ गाड़ी, पायलट और एस्कार्ट भी शामिल है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को सीआरपीएफ कमांडो के साथ जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, खुफिया एजेंसी के इनुपट के बाद लिया गया बड़ा फैसला
Congress President Mallikarjun Kharge will get Z Plus security, big decision taken after intelligence agency’s input

– क्या है होती जेड प्लस सुरक्षा?

जेड प्लस सुरक्षा में सीआरपीएफ कमांडो के साथ 55 कर्मी रहते हैं, जो चौबीस घंटे व्यक्ति की सुरक्षा करते हैं। इस सुरक्षा के तहत बुलेटप्रूफ गाड़ी एवं तीन शिफ्ट में एस्कॉर्ट रहते हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा खतरे की धारणा के विश्लेषण के आधार पर वीआईपी सुरक्षा की चार श्रेणियां जेड प्लस, जेड, वाई और एक्स हैं।
जेड प्लस सुरक्षा में तैनात जवानों में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के कमांडो एवं पुलिस के जवान होते हैं। सभी जवानों के पास अत्याधुनिक हथियार होते हैं। सुरक्षा में तैनात टीम के प्रत्येक सदस्य मार्शल आर्ट जानते हैं एवं निहत्थे युद्ध कौशल में दक्ष होते हैं। फिलहाल देश के लगभग 40 वीआईपी को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में गरजे राजनाथ सिंह : बोले- भाजपा के विकास के आगे विपक्ष कर रहा शीर्षासन, योगी सरकार में माफिया-गुंडे जेल में या बेल में

City News Uttar Pradesh

यूपी : सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने उठाया अगला बड़ा कदम, बेटे आदित्य यादव तथा हजारों समर्थकों के साथ होंगे भाजपा में शामिल

Plan to blow up Bollywood star Salman Khan’s car fails: 4 accused of Lawrence Bishnoi gang arrested

यूपी चुनाव 2022 : सपा ने कयासों को दिया विराम, मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

City News Uttar Pradesh

आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन: मोदी सरकार को कोसा

City News Uttar Pradesh

राजनीति : बिना दूल्हे की बारात है I.N.D.I.A, योगी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विपक्षी गठबंधन पर हमला, एक-दूसरे के खून का प्यासा भी बताया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़