29 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया : बरियारपुर में बनेगी बिजली, सिंचाई होगी लबालब !
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड को सूखे से मिलेगी राहत

  • विनोद मिश्रा 
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री राम केश निषाद नें कहा हैं कि बुंदेल खंड को सूखे से राहत मिलेगी। इसके लिये केन-बेतवा लिंक परियोजना की कार्य योजना लगभग तैयार हो गई है। इस परियोजना का निर्माण कार्य आठ साल में पूरा होगा। केन का पानी बेतवा नदी में लाने के लिए करीब 220 किलोमीटर लंबी केन-बेतना लिंक नहर बनेगी।
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड को सूखे से मिलेगी राहत
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh Nishad said: Bundelkhand will get relief from drought
इस प्रोजेक्ट से सूखे से जूझ रहे बांदा, महोबा, ललितपुर और झांसी के साथ ही एमपी के छतरपुर, पन्ना, शिवपुरी, दामोह, दतिया जिले के 63 लाख लोगों को फायदा होगा। जल शक्ति राज्य मंत्री निषाद मीडिया से रूबरू थे। बताया कि परियोजना की पूरी डिजाइन व ड्राइंग के लिए 730 दिन और टेंडर प्रक्रिया के लिए 640 दिन का समय तय किया गया है। 730 दिन में जमीन अधिग्रहण का लक्ष्य है।
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड को सूखे से मिलेगी राहत
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh Nishad said: Bundelkhand will get relief from drought
बताया कि टेंडर की प्रक्रिया के बाद नहर की खुदाई के लिए 182 दिन का समय तय  है। कंक्रीट व कॉफर डैम निर्माण के लिए भी 182 दिन का समय लगेगा। बांध के फाउंडेशन कार्य में ही पांच साल का समय लगेगा। अंत में पावर हाउस कॉॅॅम्पलेक्स का निर्माण होगा, जिसमें 912 दिन का समय लगेगा। इस तरह से परियोजना के संपूर्ण निर्माण कार्य में करीब आठ साल का समय लग जाएगा।
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड को सूखे से मिलेगी राहत
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh Nishad said: Bundelkhand will get relief from drought
राज्य मंत्री निषाद नें बताया कि बाघों को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश के रानीपुर अभयारण्य, नौरादेही अभयारण्य व दुर्गावती अभयारण्य, के बीच कॉरिडोर का निर्माण होगा। करीब 542 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले पन्ना टाइगर रिजर्व का करीब 50 फीसदी हिस्सा पानी में डूब जाएगा। इसके लिए पार्क से सटे 21 गांवों के लोगों को विस्थापित किया जाएगा।
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल में क्षय का प्रकोप: अक्षय करने के लिये हो रही कसरत

डीएम अनुराग का गजब प्रशासन, पर बालू माफिया क्या साबित कर रहे “चाँद में दाग” ?

अखिलेश की दी टिकट को कुख्यात डकैत रहे ददुआ के बेटे ने ठुकराया, मानिकपुर सीट से चुनाव लड़ने से किया इन्कार

City News Uttar Pradesh

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने नोटबंदी के 6 वर्ष पूरा होने पर केंद्र सरकार को घेरा, बोले- उतरने लगी पीएम मोदी के बयानों की चमक

City News Uttar Pradesh

बांदा में छह करोड़ की आई बहार: चमकेंगे चारों विधानसभा क्षेत्रों में कार्य

बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही, खेत बने तालाब: धान सड़ी, रबी बुआई पर भी संकट !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़