गोंडा – गोंडा के कुंजलपुर गांव से दो दिन पूर्व लापता हुुई चार साल की मासूम बालिका का शव रविवार की सुबह उसके घर से दो सौ मीटर की दूरी पर कुएं में उतराता मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के कुंजलपुर गांव के रहने वाले अशोक कुमार सिंह की नातिन शालिनी सिंह 4 पुत्री गिरजेश सिंह शुक्रवार की दोपहर पर घर खेल रही थी। तभी वह अचानक लापता हो गई थी। मामले में अशोक सिंह ने कोतवाली मनकापुर में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार की सुबह शालिनी का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित गन्ने के खेत के पास कुएं में उतराता मिला। उसकी गर्दन व आंखों पर चोट के निशान मिले हैं और दांत टूटे हैं। अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिस कुंए में शालिनी का शव मिला है। वह घर से दो सौ मीटर की दूरी पर है। वहां काफी झाड़ झंखाड़ है। कुंआ और घर के बीच में गन्ने की फसल लगी है। जहां पर मासूम नातिन नहीं जा सकती थी। अशोक कुमार सिंह का कहना है कि उनकी नातिन की हत्या करके शव को कुएं में फेंक दिया गया है। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
