City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

नसीमुद्दीन चर्चा में : सपा मुखिया से कथित मुलाकत को लेकर राजनीति गर्म ! ….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी के चर्चित रहे पूर्व वरिष्ठ रहें बांदा निवासी नसीमुद्दीन इन दिनों चर्चा में हैं। उनका मानना हैं की उनका कांग्रेस छोड़ने की अफवाह फैलाकर नाम बदनाम न बदनाम किया जा रहा है।


दरअसल कहा यह जा रहा हैं की नसीम नें सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की,और कांग्रेस से इस्तीफे की फैली खबरों से पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी चर्चाओं में आ गए। यहां उनके गृह जनपद बांदा में भी यह चर्चा गरमाई रही।


सिद्दीकी ने खबरों को सत्यता से परे बताया है। एक उर्दू दैनिक में बृहस्पतिवार को प्रमुखता से यह खबर छपी कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में सपा मुखिया अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। खबर में कयास जताया गया कि ये दोनों सपा में शामिल हो सकते हैं। उधर, सोशल मीडिया में यह खबर वायरल हुई कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपना इस्तीफा प्रियंका गांधी को भेज दिया है।


सिद्दीकी ने फोन पर बताया कि दोनों ही खबरें पूरी तरह बेबुनियाद और सच्चाई से परे हैं। उनकी अखिलेश से कोई मुलाकात नहीं हुई। सिद्दीकी ने अपनी सफाई का वीडियो भी जारी किया और कहा कि ऐसी गलत खबरों से उन्हें तकलीफ हुई है।यहां यह बता देना समाचीन होगा की जब नसीम भाई नें बसपा छोड़ा और कांग्रेस का दामन पकड़ा तो उन्होने बयान दिया था की वह पुराने कांग्रेसी हैं और अब इसी पार्टी में उनका राजनीतिक जीना और मारना होगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बताया जल जीवन मिशन में यूपी नें बनाया देश में महत्व पूर्ण स्थान

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण : गंदगी देख मूड हुआ सख्त

City News Uttar Pradesh

दिनदहाड़े लूट की फिल्मी पटकथा: फर्जी पुलिस बनकर महिला को बनाया शिकार, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

पुलिस औऱ अपराधी में 42 साल से लुका -छिपी का हाल : पुलिस नें ठोंक दी अब कुर्की की ताल

उत्तर प्रदेश में पांच जुलाई से खुलेंगे जिम, मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल

कल्याण सिंह का पूरा जीवन जनकल्याण को समर्पित रहा : प्रकाश …

ब्रेकिंग न्यूज़