29.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में अमानवीयता : चोर युवक को तालिबानी सजा, बेरहमी से पीटा, शरीर पर काले रंग से लिखा चोर …

 

  • विनोद मिश्रा (मंडल प्रमुख)

चित्रकूट। गजब सजा का इतिहास लिख गया।जिले में अमानवीयता की पराकाष्ठा पार हो गई। सजा देने का यह सनसनीखेज मामला चर्चा का विषय बन गया है। क्या है पूरी खबर जानिये।


चोरी करने गए युवक को मोहल्ले वालों ने पकड़ कर बंधक बनाया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।यही नहीं सिर के बालों को साफ कर गंजा कर दिया है, इसके बाद उसके शरीर पर काले रंग से चोर लिख दिया। जिसका वीडियो बना किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के भैरव पागा मोहल्ला का है। यहां का निवासी युवक चोरी करने के लिए शहर के अमानपुर मोहल्ले गया हुआ था, जहां चोरी करते वक्त कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया।


जिसके बाद उसे तालिबान सजा दी गई। इलाके के लोग युवक को कई घंटों तक बंधक बना उसकी जमकर पिटाई करते रहे और बाद में उसको गंजा कर दिया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। यह वीडियो लगभग पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।
उधर कथित चोर ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह बिना निमंत्रण के भूख के कारण शादी में खाना खाने चला गया था। जिसपर चोरी का आरोप लगाते हुए उसको बेरहमी से बंधक बना पिटाई की और उसे तालिबानी सजा दी। इस मामले में कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। युवक का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : पीएम मोदी ने नए साल पर राजधानी लखनऊ को दी बड़ी सौगात…

City News Uttar Pradesh

यूपी : हमीरपुर-जालौन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, कहा- हरसंभव मदद करेगी सरकार …

बांदा : प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में लिया बांदा जिले के गांव का नाम, जानिए खास वजह …

स्वछता अभियान में बांदा डीएम अनुराग की दिखी “अनोखी अदा” …

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा: बुंदेलखंड की नौ परियोजनाओं से आयेगी खुशहाली

City News Uttar Pradesh

कार्तिक मेले पर ‘कालिंजर’ में उमड़ा सैलाब : श्रद्धालुओं नें किये ‘नीलकंठेश्वर’ के दर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़