- विनोद मिश्रा
बांदा। मंदिर और धर्मस्थलों से संबंद्ध खेती की भूमि में होने वाली उपज की सरकारी खरीद केंद्रों में अब भगवान के आधार का अड़ंगा नहीं लगेगा। डीएम आनंद सिंह ने बताया की सबंधित ट्रस्टी के ही आधार/अभिलेख से फसल बेची जा सकेगी।

मंडल के तमाम मंदिरों में लगी हुई भूमि की फसल (गेहूं) सरकारी खरीद केंद्रों में यह कहकर नहीं खरीदी जा रही थी कि संबंधित मंदिर के देवता/भगवान के नाम का आधार कार्ड लगाकर रजिस्ट्रेशन कराएं। हमने यह खबर पहली जून को मंडल के 34 मंदिरों को हवाला देते हुए प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

इस खबर की ओर ध्यान आकृष्ट कराए जाने पर डीएम ने कहा कि भगवान के नाम आधार कार्ड नहीं होता। मंदिर या ट्रस्ट का सर्वहारा अपना आधार कार्ड लगाकर मंदिर की फसल बेच सकता है। उन्होंने कहा कि मृत किसानों के आश्रितों की खतौनी और वरासत 30 दिन के अंदर जारी की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
