City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह पहुचे गांव, ग्रामीणों का जाना हाल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त दिनेश कुमार सिंहकी कार्य प्रणाली अपने आप में अनोखी एवं संवेदनशील हैं।अपनी इसी अदा के तहत वह बड़ोखर खुर्द गांव पहुंच ग्रामीणों को एकबारगीआश्चर्य में डाल दिया। गांव का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के साथ बैठक की। साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवा का हाल जाना। कहा, कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में सभी की सहभागिता जरूरी है। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि जंग जीतने के लिए कमर कस लें। साफ-सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ मनरेगा के प्रति समर्पण भावना से काम करें।


आयुक्त ने गांव का निरीक्षण करने के साथ बीआरसी भवन में बैठक की। ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। आयुक्त ने कहा कि सभी के सहयोग से कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली जाएगी। सभी लोग वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। आप सबके सहयोग से आसानी से कोरोना पर फतह हो सकती है। उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से गांव को विकास के बल पर आदर्श गांव बनाने की अपील की।


278 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका: जिले में शुक्रवार को 278 लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविशील्ड का टीका लगवाया। इसमें 260 लोग पहली और 18 लोगों ने दूसरी डोज लगवाने वाले रहे। वैक्सीनेशन के बाद सभी लाभार्थी स्वस्थ नजर आए।


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि हर दिन वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। शुक्रवार को मऊ में 50, शिवरामपुर में 50, राजापुर में 40, मानिकपुर में 103, पहाड़ी में दस लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई। जिला अस्पताल में एक भी लोग टीका लगवाने नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में साप्ताहिक बंदी से जल्द राहत, अब 1 दिन हो सकता वीकेंड कोरोना कर्फ्यू …

विधायक प्रकाश का ‘मकर संक्रांति’ पर विशेष पूजन: बांदा को ‘महानगर’ बनाने की कामना

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें जताई चिंता : नदियों को स्वच्छ एवं पौधों को कैसे रखें जिंदा

बांदा में अवैध बालू खनन के लिये कुख्यात मरौली में हुई हत्या, एक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

दो सगी बहनों को बहलाकर ले गया युवक, आगरा से बांदा परीक्षा देनें आईं थीं बहनें, आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

Banda : ओपीडी में मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया मरीजों का उपचार, सप्ताह में तीन दिन ओपीडी में देंगे सेवा …

ब्रेकिंग न्यूज़