City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मातहतों को आईजी ने दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ, आतंकवाद और हिंसा का डटकर मुकाबला करने का आवाहन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को आईजी कैंप कार्यालय और पुलिस कार्यालय में किया गया। कैंप कार्यालय में आईजी ने मातहतों को आतंकवाद व हिंसा का डटकर मुकाबला करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि शपथ को अपने जीवन में उतारें। हर गलत कार्य का खुलकर विरोध किया जाना बहुत ही आवश्यक है।


आईजी के. सत्यनारायण ने कहा कि पुलिस का काम है लोगों की सेवा और मदद करना। इस बात को कभी भूलना नहीं चाहिए। पुलिस की छवि को स्वच्छ बनाकर रखें। कहा कि लोग पुलिस पर भरोसा करते हैं। इसलिए सेवा और मदद करना ही पुलिस का धर्म है।

आईजी ने कहा कि किसी भी गलत कार्य का डटकर विरोध करना बहुत जरूरी है। कहा कि हम अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं। इसके साथ ही निष्ठा पूर्वक शपथ लेते हैं कि सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का विरोध करेंगे और लोगों को न्याय दिलाने का काम करेंगे।

मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक, सद्भाव तथा सूझबूझ कायम रखने व मानव मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं। इसे कर्मचारियों के द्वारा दोहराया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें अपने ड्यूटी के दौरान हिंसा का सहारा नहीं लेना है तथा धर्म, भाषा, क्षेत्र से संबंधित झगड़ों व आर्थिक, राजनैतिक शिकायतों का निपटारा शांतिपूर्ण व संवैधानिक तरीके से करना है। आईजी ने कहा कि गलत कार्यों का विरोध किया जाना चाहिए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले किसानों का होगा आर्थिक विकास : नहरें करेंगी मालामाल

City News Uttar Pradesh

हनुमंत कथा की ‘भव्य’ कलश यात्रा: उमड़ा ‘आस्था’ का सैलाब, जय श्रीराम से ‘गूंजा’ शहर

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, प्राइमरी कक्षाएं एक मार्च से…

City News Uttar Pradesh

साइबर क्राइम का ‘काला कारखाना’ ध्वस्त: 9 आरोपी गिरफ्तार, सपोर्ट सिस्टम हुआ बेनकाब !

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें दिया मंत्र :भाजपा को मजबूत बनाने हेतु हों एकजुट

City News Uttar Pradesh

जिस केस में विधायकी गई, उसी में बरी हुए आजम खान : केस करने वाले उपचुनाव में रामपुर से ही बना भाजपा विधायक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़