City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : मंगेतर को बंधक बनाकर दी धमकी, कहा – शादी तोड़ दो नहीं तो मंडप में मारेंगे गोली …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

फतेहपुर। शादी तय होने से लेकर शादी वाले दिन तक प्राय: ऐसे मामले प्रकाश में आते रहते हैं जो कि कुछ दिनों तक गांव, शहर और इंटरनेट मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं, कुछ मामलों में बात इतनी आगे बढ़ जाती है कि जयमाल के स्टेज पर संबंध जुड़ने से पहले ही टूट जाता है। लेकिन फतेहपुर जनपद में वर-वधू पक्ष के साथ जाे कुछ हुआ वो काफी हैरान और परेशान कर देने वाला है। दरअसल, फिल्मी तर्ज पर गांव की युवती के मंगेतर को तीन युवकों ने रास्ते में कुछ देर के लिए बंधक बना लिया। चूंकि दोनों की शादी 29 मई को होनी है तो युवकों ने मंगेतर को धमकी दी कि शादी तोड़ दो नहीं तो मंडप में गोली मार देंगे।

ये है पूरा मामला : बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी जिले के दूसरे गांव निवासी युवती के साथ 29 मई को होनी है। वरीक्षा और तिलक की रस्म पहले ही हो चुकी है। आरोप है कि बुधवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने गांव के बाहर बाग में बंधक बनाकर धमकी दी कि शादी करने के लिए गांव गए तो मंडप में ही गोली मार देंगे। इसके बाद तीनों आरोपितों के दबाव में मंगेतर ने शादी तोडऩे की बात मोबाइल फोन पर युवती के पिता से भी कही और उसे छोड़कर चले गए। गुरुवार को युवती के पिता और मंगेतर ने कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई।


कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मंगेतर को धमकी मिलने की तहरीर पर जांच की जा रही है। जल्द आरोपितों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। वर-वधू पक्ष राजी हैं और शादी करना चाहते हैं तो बरात ले जाने के लिए अधिकारियों से बात कर पीडि़त परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। समारोह के दौरान पुलिस भी मुस्तैद रहेगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाय दईया : बांदा में शीत लहरी छोड़ा रही है छक्के, गरीब बेचारे हक्के -बक्के

City News Uttar Pradesh

Banda : वाह भाई वाह:”दरोगा जी चोरी हो गई “की शिकायत पर भड़के चौकी इंचार्ज…

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें फायलेरिया को पछाड़ने के लिये बनाया मूड: सहयोग हेतु की अपील

City News Uttar Pradesh

सड़क पर बैठे अन्ना जानवरों से प्रधानाध्यापक की बाइक टकराई, मौत

बांदा की कुख्यात बालू खदान गलौली लूट रही योगी का खजाना : बड़े हादसे की शंका !

ब्रेकिंग न्यूज़